सहेली नगर में चोरी, लाखो का माल पार

24 घंटो में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात  चोरो का कोई सुराग नहीं, पुलिस तफतीश जारी बीते 24 घंटो में शहर में 2 अलग-अलग जगहों पर लाखों की चोरी की घटनाओं ने आम नागरिको और पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय पैदा कर दिया है । रविवार रात चोरों ने सहेली नगर क्षेत्र के एक […]

 | 
  • 24 घंटो में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात 
  • चोरो का कोई सुराग नहीं, पुलिस तफतीश जारी
सहेली नगर में चोरी, लाखो का माल पार बीते 24 घंटो में शहर में 2 अलग-अलग जगहों पर लाखों की चोरी की घटनाओं ने आम नागरिको और पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय पैदा कर दिया है । रविवार रात चोरों ने सहेली नगर क्षेत्र के एक मकान को निशाना बनाया और करीब 40 तोला सोना, 6 किलो चांदी और सवा लाख रुपया नकदी ले कर फरार होगये । इसी तरह शनिवार रात को सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक मकान से 16 लाख रूपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गए थे । सहेली नगर स्थित मकान में चोरी रात सवा आठ से नौ बजे के बीच हुई जब सारा परिवार बाहर गया हुआ था । मकान मालिक मुर्तजा अली पुत्र शब्बीर हुसैन ने बताया कि जब रात 10 बजे वे अपने परिवार के साथ वापस आये तो देखा कि घर का मेन गेट खुला पड़ा हुआ था । अन्दर जाने के बाद पता चला कि सारे कमरें खुले हुए थे, अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था । 40 तोला सोने और 6 किलो चांदी के जेवरात और करीब सवा लाख की नकदी गायब थी पर इलेक्ट्रोनिक सामान सुरक्षित था। अम्बामाता पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल की और परिवार वालों के बयान लिए ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News