हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में हो सकता है बड़ा फेरबदल, जल्द होंगी ये 3 बड़ी रिटायरमेंट ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले 2 से 3 महीने के दौरान हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में कई अहम बदलाव हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था के 3 महत्वपूर्ण पदों पर बैठे वरिष्ठ IAS अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। इनमें इसी महीने होम सेक्रेटरी का पद संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल शामिल हैं। वहीं मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और वित्त आयुक्त राजस्व (FCR) डॉ. सुमिता मिश्रा भी अगले 2 महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। Haryana News
एक्सटेंशन को लेकर चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक 1990 बैच के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल इसी महीने रिटायर होंगे। उनके पास गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन के अलावा पर्यावरण तथा वित्त एवं योजना जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी भी है।
जानकारी के अनुसार चर्चा है कि हरियाणा सरकार ने उनके सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) के लिए केंद्र को पत्र भेजा है। हालांकि, इससे पहले CM सैनी के तत्कालीन प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे अरुण गुप्ता को भी रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन नहीं मिली थी। वे सेवानिवृत्त हो गए थे। इसी महीने उन्हें हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। Haryana News
मुख्य सचिव पद के दावेदारल
मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर राजपाल मुख्य सचिव पद के दावेदारों में भी शामिल रहे हैं, लेकिन उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली। सेवानिवृत्ति से पहले सरकार ने हाल ही में उन्हें 30 नवंबर 2026 तक कुछ प्रशासनिक पाबंदियों से छूट दी है। Haryana News
ये होंगे रिटायर
जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और FCR डॉ. सुमिता मिश्रा भी अगले 2 महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अनुराग रस्तोगी हरियाणा में लगातार 2 बार सेवा विस्तार पाने वाले पहले मुख्य सचिव हैं। इसके चलते मुख्य सचिव पद के दावेदार रहे सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा इस पद तक नहीं पहुंच पाए।
मिली जानकारी के मुताबिक अब प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि क्या रिटायरमेंट से पहले डॉ. सुमिता मिश्रा को कुछ समय के लिए ही सही, मुख्य सचिव बनने का मौका मिल पाएगा। Haryana News
वापस बुलाने की मांग
जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार केंद्र को पत्र लिखकर डेपुटेशन पर गए 4 IAS अधिकारियों को वापस बुलाने की मांग कर चुकी है। इनमें पूर्व CM मनोहर लाल के प्रधान सचिव रहे वी. उमाशंकर (1993 बैच), उनके अतिरिक्त प्रधान सचिव रहे डॉ. राकेश गुप्ता (1997 बैच), शहरी निकाय विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विकास गुप्ता (2001 बैच) और चंडीगढ़ के पूर्व गृह सचिव नितिन यादव (2000 बैच) शामिल हैं।