सरसों के भाव में आया जबरदस्त उछाल ! 9150 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा नया भाव

 | 
सरसों के भाव में आया जबरदस्त उछाल ! 9150 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा नया भाव 

Udaipur Times, Mandi Bhav : देशभर के किसानों के लिए बड़ी खशखबरी आई है। देश की प्रमुख कृषि मंडियों में सरसों की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्पादक क्षेत्रों से आवक कमजोर रहने और तेल मिलर्स व भंडारों की सक्रिय खरीदारी के चलते भावों को मजबूत सहारा मिला है।

राजस्थान की प्रमुख भरतपुर मंडी में 24 अगस्त को 7,900 रुपये प्रति क्विंटल का भाव चढ़कर 1 सितंबर को 8,001 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। वहीं, जयपुर मंडी में भाव 75 रुपये की दैनिक तेजी के साथ 8,425 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मार्च 2026 से अगस्त 2026 के छह महीनों में मंडियों में कुल अनुमानित आवक 78.5 लाख टन रही है। 

उत्पादन में कमी

मरुधर ट्रेडिंग एजेंसी और आईग्रीन इंडिया के ताजा अनुमानों के मुताबिक, फसल वर्ष 2024-25 में देश का कुल सरसों उत्पादन 117.25 लाख टन आंका गया था। 

हालांकि 1 अगस्त 2026 को इसमें 7 लाख टन की सीधी कटौती की गई, जिससे कुल फसल का संशोधित अनुमान घटकर 110.25 लाख टन रह गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News