हरियाणा में बिजली बिल न भरने वालों की नहीं खैर ! विभाग ने तैयार की लिस्ट, अब कनेक्शन पर चलेगी 'कैंची'
Udaipur Times, Haryana News, रेवाड़ी : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। बिजली वितरण निगम ने पांच हजार रुपये से अधिक के बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। निगम के कर्मचारी बकाया बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को सूचित कर रहे हैं। दो-तीन बार सूचित करने के बाद भी बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर कैंची चलाने की कार्रवाई की जा रही है। आम उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभागों पर भी भारी बिजली बिल बकाया है।
जिले में कुल 72 हजार से अधिक कनेक्शनों पर बिजली निगम का 112 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। समय पर बिल जमा नहीं कराने के कारण बिजली निगम को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी विभागों की बात करें तो सबसे अधिक सिंचाई विभाग पर बकाया है। Haryana News
निगम ने अभी तक 300 से अधिक कनेक्शन काटे: निगम की तरफ से बकाया बिल जमा नहीं कराने पर अभी तक 300 से अधिक कनेक्शन को काटने की कार्रवाई जा चुकी है। इसमें कई सरकारी विभागों के कनेक्शन भी शामिल है। पांच दिन पहले निगम की तरफ से अंत्योदय भवन का कनेक्शन काट दिया गया था। यहां पर पांच दिन बीत जाने के बाद भी चार कार्यालयों में अंधेरा छाया हुआ है। Haryana News
केटेगरी अनुसार बकाया बिल की राशि
केटेगरी --कनेक्शन की संख्या--बकाया बिल की राशि
घरेलू उपभोक्ता शहरी --12280 --1360
घरेलू ग्रामीण--36172--3350
गैर घरेलू--9283--1676
एचटी औद्योगिक--187--1230
एलटी औद्योगिक--849--745
कृषि--12718--521
नगर निकाय--47--208
सिंचाई विभाग--19--1062
जनस्वास्थ्य विभाग--656--841
अन्य सरकारी विभाग--111--123 (बकाया राशि लाखों में)
निगम की बढ़ रही है परेशानी: बकाया बिल की अदायगी नहीं होने से निगम को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि उपभोक्ता समय पर बिल की अदायगी नहीं करेंगे तो निगम को काफी हद तक आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। Haryana News
बकाया बिलों की रिकवरी के लिए उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए कर्मचारी लगातार सूचित कर रहे हैं। हमारी उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्बाध रूप से बिजली सेवाएं जारी रखने के लिए बकाया बिलों को समय से जमा कराएं अन्यथा निगम की तरफ से अब सख्ती की जाएगी। Haryana News
विजयपाल यादव, अधीक्षण अभियंता बिजली वितरण निगम।