धनतेरस के मौके पर बाज़ारों में रही धूम
पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज आज धनतेरस के साथ हुआ। आज दिन भर शहर के बाज़ारों में खूब रौनक रही। धनतेरस पर परम्परा के अनुसार इस दिन खरीददारी करना शुभ माना जाता है, ऐसे में लोगो ने अपनी राशि के अनुसार अलग- अलग चीजे ख़रीदी और शाम को महूर्त के अनुसार माँ लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना की।
पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज आज धनतेरस के साथ हुआ। आज दिन भर शहर के बाज़ारों में खूब रौनक रही। धनतेरस पर परम्परा के अनुसार इस दिन खरीददारी करना शुभ माना जाता है, ऐसे में लोगो ने अपनी राशि के अनुसार अलग- अलग चीजे ख़रीदी और शाम को महूर्त के अनुसार माँ लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना की।
ज्योतिषों के अनुसार इस वर्ष शुक्रवार के दिन धनतेरस का होना शुभ है। दीपोत्सव को लेकर सजे- धजे बाज़ारों में भी खासी त्योहारी रंगत बिखरी हुए नजर आई।
शहर के सभी बाज़ारों में आज सुबह से देर शाम तक खरीददारी का क्रम जारी रहा, महिलाओं ने जमकर ज्वेलरी, बर्तन सहित कपड़ों की भी खूब ख़रीददारी की। गृहिणिया भी अपने घर के आँगन में रंगोलिया बनाए में जुटी रही।
शहर के बापू बाज़ार, अश्विनी बाज़ार, बड़ा बाज़ार, घंटाघर सहित सभी बाज़ारों में आकृषण सजावट की गई।
लक्ष्मी मंदिर पर रही भीड़ – शहर के भटियानी चौहट्टा स्थित लक्ष्मी मंदिर पर भी आज दिन भर दर्शनो के लिए भक्तों की भीड़ रही, इस मौके पर महालक्ष्मी की प्रतिमा को विशेष श्रंगार करवाया गया। दीपोत्सव के पांचों दिन अब दर्शन के लिए मंदिर में भक्तो के भीड़ रहेगी।
इस पर्व को लेकर व्यापारियों ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने शोरूम पर विशेष तैयारी की। धनतेरस के मौके पर आज दिन भर ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्र बाज़ारों सहित मिष्ठान भंडारों भी खूब बिक्री हुई। वहीं त्योहारी माहौल होने से प्रमुख बाजारों में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
दीपावली को लेकर हो रही सजावट के मामले में कई व्यापारी संगठनों में होड़ लगी हुई है। उपनगरीय क्षेत्रों के सेक्टर 4, 5,6 और सेक्टर 14 में मुख्य बाजारों में भी सजावट की गई। धनतेरस की संध्या पर इन बाजारों में खरीदारी जारी रही। आज भी दिन भर महिलाये पूजन सामग्री, दीये और लाइटिंग के सामानों की बिक्री करते हुए नजर आई।
एक्स्ट्रा रोडवेज बसों का प्रबंध – रोडवेज विभाग की ओर से भी बढ़ते यात्री भार को देखते हुए उदयपुर डिपो ने दिवाली सीजन पर विशेष बस सेवाओं का इंतजाम किया है। डिपो ने आज से से दिवाली की रात तक रोडवेज की 20 अतिरिक्त बसों का प्रबंध किया है।
