पटवारी परीक्षा को लेकर शहर में मेले जैसा रहा माहौल

पटवारी परीक्षा को लेकर आज शहर में सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। परीक्षा को लेकर शुक्रवार रात से अभ्यथिर्यों का जमावाडा बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर लगना शुरू हो गया था। आज सुबह से ही शहर के प्रमुख चोराहों पर अभ्यथिर्यों की भीड ही नजर आ रही थी।

 | 

कई अभ्यर्थी अपने केन्द्र के बारे में पुछते नजर आ रहा थे। पटवारी परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा शहर में 176 केन्द्रो बनाये गये, जिनमें जिले में 148 पदों के लिये इस परीक्षा का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में शहर के सभी केन्द्रों पर 50 हजार के करीब अभ्यथियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा को लेकर जिले की 7 तहसीलो में 43 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे, जिनमें आज 10 हजार से अधिक अभ्यथिर्यो ने परीक्षा दी। परीक्षा में नोडल अधिकारी बी. आर भाटी के निर्देष पर 25 फ्लाइंग टीमें गठित की गई थीं।

पटवार परीक्षा को प्रशासन के द्वारा जयपुर-उदयपुर के लिये विशेष ट्रेन की व्यवस्था भी की गई थी। जो सुबह 5 बजे जयपुर से होते हुये दापहर 1 बजे उदयपुर पहुंची; तो वहीँ दूसरी ओर रोजवेज विभाग द्वारा भी अभ्यार्थियों की सुविधा के लिये अतिरिक्त 5 बसों की व्यवस्था की गई थी। विभाग द्वारा निजी बस संचालकों को भी अतिरिक्त बसें लगाने के निर्देश दिये गये थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News