रण में युद्ध हुआ अजब का..

अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच एवं चंद्र प्रभु युवा मंच हि.से. 5 के संयुक्त तत्वावधान की ओर से गुरू मां गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में आज हिरणमगरी से. 5 स्थित अबामाता पार्कं में आज रात्रि कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

 | 

रण में युद्ध हुआ अजब का..

अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच एवं चंद्र प्रभु युवा मंच हि.से. 5 के संयुक्त तत्वावधान की ओर से गुरू मां गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में आज हिरणमगरी से. 5 स्थित अबामाता पार्कं में आज रात्रि कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मेवाड़ के ख्यातनाम कवि डाडमचंद डाडम ने हास्य रचनाएं सुनाकर सभी को लोटपोट कर दिया।

डाडम ने अपनी रचना रण में युद्ध हुआ अजब का, जिसमें तलवारें नहीं चली, परम अहिंसक वीर थे दोनों भरत और बहुबली.. सुनाकर काव्य रस में सराबोर कर दिया। अन्य कवि पुरूषोत्तम पल्लव ने मां पर मार्मिक कविता पाठ कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

प्रारम्भ में मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत व संदीप संागानेरिया ने कवियों का सम्मान किया। मंच द्वारा संस्कार रथयात्रा के सहयोग के लिए अध्यक्ष मांगीलाल वगावत, सुमतिप्रकाश एवं कार्यकारिणी का स्वागत अशोक गोदरोत,मंत्री सुनील गोदावत ने किया। अंत में पारस कोठारी ने गुरू भक्ति और संस्कारों पर काव्य पाठ किया। रितेश अखावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News