दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका, 6 नई धांसू EV गाड़ियां होंगी लॉन्च, 1000 KM तक की मिलेगी रेंज

 | 
दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका, 6 नई धांसू EV गाड़ियां होंगी लॉन्च, 1000 KM तक की मिलेगी रेंज  

Udaipur Times, Automobile News : भारत के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए साल 2026 की दिवाली बेहद खास होने वाली है। फेस्टिव सीजन में कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस बार बाजार में पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड—हर तरह के पावरट्रेन वाली गाड़ियां देखने को मिलेंगी।

अगर आप भी इस दिवाली नई और दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाले इन 6 मॉडल्स पर नजर जरूर रखिए। इनमें एक ऐसी PHEV SUV भी शामिल है, जिसकी पेट्रोल और बैटरी के साथ संयुक्त रेंज 1,000 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है।

 Kia Sorento: 4 सितंबर को होगी लॉन्च

Kia भारतीय बाजार में अपनी नई Sorento SUV को 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। करीब 30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह SUV Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी।

दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका

इसमें 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी दिया जाएगा। SUV में कंपनी का लेटेस्ट AI असिस्टेंट भी मिलने की उम्मीद है।
 
MG Hector Tomahawk EV: 26 अगस्त को होगी पेश

JSW MG Motor अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Hector Tomahawk EV को 26 अगस्त 2026 को पेश करने वाली है। करीब 18 से 25 लाख रुपये के बजट में आने वाली यह SUV Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी।

दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका

इसमें 69.2kWh का बैटरी पैक और करीब 201bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, फुल चार्ज पर यह SUV करीब 530 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।

Hyundai की नई Bayon-Based SUV

Hyundai भी भारतीय बाजार के लिए अपनी नई Bayon-बेस्ड SUV तैयार कर रही है। यह कंपनी के पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच अपनी जगह बना सकती है।

दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका

इसका मुकाबला सीधे तौर पर Maruti Suzuki Victoris जैसी SUVs से होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में इसे ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG इंजन विकल्पों के साथ उतारा जा सकता है।

हालांकि, इसकी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Tata Safari EV: दिवाली पर होगी एंट्री

Tata Motors अपनी फ्लैगशिप SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन भी इस दिवाली के आसपास बाजार में उतारने की तैयारी में है। यह कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी और इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S जैसी गाड़ियों से देखने को मिलेगा।

दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका

Safari EV के बैटरी स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें Harrier EV से जुड़े 65kWh और 75kWh बैटरी पैक विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Jetour J2: 1000 KM से ज्यादा की रेंजन के साथ पेस

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा Jetour J2 की हो सकती है। यह भारत में JSW Motors की पहली इंडिपेंडेंट कार होगी। खास बात यह है कि यह एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV होगी।

दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका

इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7kWh बैटरी दी जाएगी। यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड पर करीब 139 किलोमीटर तक चल सकती है।

वहीं पेट्रोल और बैटरी दोनों की ताकत का इस्तेमाल करने पर इसकी संयुक्त रेंज 1,000 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है। लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए यह इसका सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है।

Renault Duster Hybrid: फिर लौटेगी नए अंदाज में

Renault की आइकॉनिक Duster भी हाइब्रिड अवतार में भारतीय बाजार में वापसी करने वाली है। इसे इस दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

दिवाली से पहले SUV बाजार में होगा बड़ा धमाका

नई Duster Hybrid में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी मिल सकती है। कंपनी का दावा है कि शहर में यह SUV करीब 80 फीसदी तक समय केवल इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है।

खास बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार, शोरूम में पहुंचने से पहले ही इसका पहला बैच पूरी तरह बिक चुका है।

इस दिवाली SUV खरीदने वालों के लिए बढ़ सकते है विकल्प

2026 का फेस्टिव सीजन SUV खरीदारों के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है। MG और Tata इलेक्ट्रिक सेगमेंट में, Kia और Renault हाइब्रिड सेगमेंट में, जबकि Jetour PHEV टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी। इनमें MG Hector Tomahawk EV की करीब 530 KM रेंज, Jetour J2 की 1,000 KM से ज्यादा संभावित संयुक्त रेंज और Renault Duster Hybrid का EV मोड खास आकर्षण हो सकते हैं। 

हालांकि, अंतिम कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी। ऐसे में आप अपनी पसंद की कार को लेकर पहले से प्लेनिंग बना सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News