केशवनगर जैन मंदिर में महावीर जयन्ति पर दो दिवसीय कार्यक्रम होगें

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर केशवनगर में आदिनाथ महिला ग्रुप द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 | 

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर केशवनगर में आदिनाथ महिला ग्रुप द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

अध्यक्षा सम्पत गणपतोत ने बताया कि 1 अप्रैल को सायं 7 बजे से भगवान महावीर जन्मोत्सव पर आधारित नाटिका, भगवान महावीर के माता के सोलह स्वप्नों की नृत्य द्वारा प्रस्तुति, बालक महावीर को पालने में झुलाना एवं पाठशाला में अध्ययन करने वाले बालक- बालिकाओं को पुरस्कार वितरण करना आदि कार्यक्रम होगें।

संयोजिका निर्मला जैन ने बताया कि 2 अप्रैल को प्रात: 5.30 बजे प्रभातफेरी एवं प्रभावना वितरण, अभिषेक, शान्तिधारा, नित्यनियम पूजन एवं ट्रस्टी धनपाल कुलदीप जैतावत द्वारा वर्धमान स्तोत्र विधान एवं प्रभावना वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News