हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए होगा इंडक्शन प्रोग्राम, CM सैनी होंगे चीफ गेस्ट
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए 29 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में मानव संसाधन विभाग (HRD) ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।
HRD द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ उनके माता-पिता या जीवनसाथी को भी कार्यक्रम में आने की अनुमति दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम नए ग्रुप-डी कर्मचारियों को सरकारी सेवा की कार्य संस्कृति, जिम्मेदारियों और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
