हरियाणा में होगा 57 हजार करोड़ का निवेश ! यहां बनेगी छह IMT, लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
हरियाणा में होगा 57 हजार करोड़ का निवेश ! यहां बनेगी छह IMT, लोगों को मिलेगा रोजगार 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की छह प्रमुख औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) में 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाएं हैं। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक विस्तार के लिए अब खरखौदा, कोसली, बावल और सोहना में 14,300 एकड़ अतिरिक्त जमीन चिन्हित की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इससे प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने चंडीगढ़ में जानकारी देते हुए बताया कि मानेसर, रोहतक, बावल, खरखौदा, फरीदाबाद और सोहना में करीब 17,400 एकड़ में IMT विकसित की गई हैं। Haryana News

मारुति, एटीएल और यूनो-मिंडा की बड़ी परियोजनाएं

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, मारुति सुजुकी की 800 एकड़ में 18 हजार करोड़ रुपये, एटीएल की 178 एकड़ में सात हजार करोड़ रुपये और यूनो-मिंडा की 94 एकड़ में 11 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक आदित्य बिड़ला समूह 1,140 करोड़, डेंसो 570 करोड़ और टोयोटा बोशोकु 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से जुड़े हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट 1,300 करोड़, अमूल 300 करोड़, यूफ्लेक्स 300 करोड़ और फैवेली ट्रांसपोर्ट 200 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। Haryana News यामाहा, होंडा, जेसीबी, हीरो, टाटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग समेत कई अन्य कंपनियां भी प्रदेश में मौजूद हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News