हरियाणा में आज रात को फिर होगा तूफानी हमला! इन 17 जगहों पर IMD का अलर्ट

 | 
हरियाणा में आज रात को फिर होगा तूफानी हमला! इन 17 जगहों पर IMD का अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। प्रदेश में आज नौतपे के छठे दिन भी गर्मी कम और बरसात ज्यादा देखने को मिली है। प्रदेश में आ शनिवार को भी अधिकतर जिलों में मौसम करवट ले चुका है। आज सुबह से दोपहर तक 9 जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई। पंचकूला, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, जींद, सोनीपत, सिरसा और फरीदाबाद में बारिश हुई इससे गर्मी से राहत मिली है।

आज हिसार में बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया था और तेज आंधी के बाद बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज रात पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल और यमुनानगर तूफान का अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

फिर बढ़ेगी गर्मी

हरियाणा में जून में मौसम विभाग के अनुसार पूरे जून महीने में हीटवेव चल सकती है ।

मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

31 मई को कल कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा के 14 जिलों में बादलवाई रहेगी

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और झज्जर में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather

आ सकता है प्री-मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार मानसून जल्दी पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। हरियाणा में प्री-मानसून 22 जून से 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। Haryana Weather

जून के तीसरे सप्ताह से राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज होने लगेंगी, जिससे हीटवेव पर लगाम लगेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मानसून एक जुलाई के बाद प्रवेश करता है। इस बार मानसून में देरी से यह एक सप्ताह लेट हरियाणा में दस्तक दे सकता है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News