हरियाणा में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट ! जल्द यहां बनेगा नया 132केवी सब स्टेशन

 | 
हरियाणा में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट ! जल्द यहां बनेगा नया 132केवी सब स्टेशन 

Udaipur Times, Haryana News, Rewari 132kv substation Project : औद्योगिक क्षेत्र बावल में प्रस्तावित 132केवी सब स्टेशन अब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ता नजर आ रहा है। हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने आखिरकार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) को जमीन का पजेशन सौंप दिया है। इसके साथ ही अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2023-24 में मिली थी मंजूरी 

यह सब स्टेशन क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए प्रस्तावित किया गया था। HVPN की ओर से इसे वित्त वर्ष 2023-24 में मंजूरी मिल चुकी थी। योजना के तहत सेक्टर-5 में करीब ढाई एकड़ जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन जरूरी औपचारिकताओं के बावजूद पजेशन समय पर नहीं मिल पाया, जिससे परियोजना लंबे समय तक अटकी रही।

लगातार पत्राचार और कई बार रिमाइंडर के बाद आखिरकार 25 मई को जमीन का कब्जा HVPN को सौंप दिया गया। अब प्रशासनिक अड़चन हटने के बाद परियोजना के आगे बढ़ने की प्रक्रिया तेज होने जा रही है।

132केवी सब स्टेशन आधुनिक GIS तकनीक पर आधारित होगा

करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 132केवी सब स्टेशन आधुनिक GIS तकनीक पर आधारित होगा। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें कम जगह में ज्यादा क्षमता के साथ बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा सकता है।

 600 औद्योगिक इकाइयां कर रही हैं काम

बावल औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 600 औद्योगिक इकाइयां काम कर रही हैं, जहां अक्सर पीक ऑवर में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। नया सब स्टेशन बनने के बाद इन समस्याओं में काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उद्योगों की उत्पादन क्षमता भी बेहतर होगी और नए निवेश के रास्ते खुलेंगे।

HVPN के कार्यकारी अभियंता संजय यादव के अनुसार, जमीन का पजेशन मिलते ही अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और टेंडर आवंटन के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News