हरियाणा में अब नहीं रहेगी पानी की कमी ! किशाऊ बांध पर कल लगेगी 6 राज्यों की मुहर

 | 
हरियाणा में अब नहीं रहेगी पानी की कमी ! किशाऊ बांध पर कल लगेगी 6 राज्यों की मुहर

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा को आने वाले वर्षों में जल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना अब आगे बढ़ने जा रही है।

15 सितंबर को नई दिल्ली में हरियाणा समेत छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद परियोजना पर काम शुरू होने का रास्ता साफ होगा।

11,550 करोड़ थी 2018 में लागत, अब 15 हजार करोड़

परियोजना से हरियाणा को 836 क्यूसेक पानी मिलने का प्रस्ताव है। राजस्थान को 163.52, दिल्ली को 105.28 और उत्तर प्रदेश को 543.2 क्यूसेक पानी मिलेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी पानी का हिस्सा प्रस्तावित है, जबकि दोनों राज्यों को परियोजना से बिजली का अधिक लाभ मिलेगा।

छह साल में चार हजार करोड़ बढ़ गई लागत : परियोजना के अटकने से इसकी लागत लगातार बढ़ती गई। वर्ष 2018 में इसकी अनुमानित लागत 11,550 करोड़ रुपये थी। अब यह करीब 15 हजार करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। राज्यों के बीच सहमति बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहल की।

16 जून को दिल्ली में हुई बैठक में सभी संबंधित राज्यों ने समझौता ज्ञापन के लिए सहमति जताई थी। अब 15 सितंबर को होने वाली बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगेगी।

हिमाचल के पानी से दिल्ली और राजस्थान को फायदा

किशाऊ बांध ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित है। परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश के हिस्से के पानी का उपयोग दिल्ली और राजस्थान को पानी उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इसके बदले दोनों राज्य हिमाचल के बिजली घटक की लागत में योगदान देंगे। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को परियोजना के जल घटक की लागत नहीं उठानी होगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय इसकी डीपीआर पहले ही तैयार कर चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News