अब नहीं होगी बिजली की कमी, उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ में 33/11 केवी GSS का उद्घाटन
Udaipur Times, Pratapgarh News: 16 जून 2026 । उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा तहसील की ग्राम पंचायत दतियार के पंडावा गांव में मंगलवार को नए 33/11 केवी GSS का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए सब-स्टेशन का उद्घाटन राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। Pratapgarh News
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस नए जीएसएस के शुरू होने से क्षेत्र के आमजन और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। सब-स्टेशन के चालू होने से अब क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्याएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। स्थानीय उपभोक्ताओं को अब बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज (कम वोल्टेज) की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा, और उन्हें निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति मिलेगी। Pratapgarh News
इस नए सब-स्टेशन के जुड़ने के साथ ही अब अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रतापगढ़ वृत्त के अधीन कुल 33/11 केवी जीएसएस की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। पंडावा के इस नए जीएसएस का प्रशासनिक और तकनीकी संचालन पीपलखूंट उपखण्ड के अधीन किया जाएगा। Pratapgarh News
