राजस्थान के इन 17 जिलों में नहीं रहेगी अब पानी कमी
Ramjal Setu Link Project : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान के 17 जिलों को बहुत जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। राजस्थान के अब 17 जिलों को केंद सरकार की मंजूरी के बाद फूल पानी मिलने वाला है। राजस्थान की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना को केंद्र से वित्तीय स्वीकृति दिलाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने परियोजना को लेकर PIB (पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड) नोट तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यह PIB नोट संभवतया केंद्र सरकार की अगली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 89 हजार करोड़ रुपए है। भजनलाल सरकार इस परियोजना के लिए केंद्र से 90 प्रतिशत फंडिंग की मांग कर रही है। Rajasthan News
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की राम जल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित PKC ERCP) को MP-UP की केन बेतवा लिंक परियोजना की तर्ज पर फंडिंग मिलेगी। इसी आधार पर 90 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार स्तर पर वहन करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि इस परियोजना से राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल, सिंचाई व उद्योगों के लिए पानी मिलेगा। Rajasthan News
केन-बेतवा की तर्ज पर फंडिंग
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की राम जल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित PKC ERCP) को MP-UP की केन बेतवा लिंक परियोजना की तर्ज पर फंडिंग मिलेगी। इसी आधार पर 90 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार स्तर पर वहन करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। Rajasthan News
समानता
जानकारी के मुताबिक, नदी जोड़ो अभियान (इंटरलिकिंग) से जोड़ा गया है। केन-बेतवा में दो राज्य MP व उत्तरप्रदेश जुड़े हैं। इसी तरह राम जल सेतु लिंक परियोजना में राजस्थान और MP शामिल हैं। पानी का ट्रांसफर सिस्टम लगभग एक समान है। इसमें पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक इकाईयों को सप्लाई किया जाएगा। Rajasthan News
17 प्रतिशत पूरा
मिली जानकारी के अनुसार, राम जल सेतु लिंक परियोजना का काम तीन चरणों में पूरा होगा। प्रोजेक्ट के पहले चरण में 17 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का निर्माण पूरा हो गया है। चंबल नदी पर चंबल एक्वाडक्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। पहले फेज में 10 हजार करोड़ के वर्क ऑर्डर पूर्व सरकार के समय दिए गए थे। दूसरे फेज में 16 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। केंद्र से फंडिंग मिलने के बाद जल सेतु लिंक परियोजना का काम तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। Rajasthan News
मिलेगा भरपूर पानी
जानकारी के मुताबिक, रामजल सेतु लिंक परियोजना से राजस्थान के 17 जिलों में सिंचाई और पेयजल के लिए भरपूर पानी मिलेगा। इनमें जयपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, खेरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक जिले शामिल है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
