घर में नहीं करनी पड़ेगी तोडफोड, न रहेगी फिटिंग की टेंशन! आज ही घर ले आयें कम दाम में पोर्टेबल AC

 | 

Udaipur Times, Tech. News : आज के समय में AC लगभग हर घर की जरूरत बन गया है। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आज हर घर में एसी लगाने की जरूरत पड़ रही है। वैसे तो आज कल जो घर बनाए जा रहें है उनमें एसी के लिए पहले से सिस्टम बनाया जा रहा है लेकिन कुछ घरों में अभी सोच रहें है की अगर घर में एसी लगाएंगे तो घ में तोडफोड करनी पड़ेगी, लेकिन आज हम ऐसे घरों के लिए जरूरी जानकारी लेकर आयें है, जिससे उनका एसी भी लग जाएगा और तोडफोड भी नहीं मचानी पड़ेगी। 

अगर आप भी एक नया एसी घर में लगाना चाहते है तो आइए जाने इसके बारें में पूरी जानकारी...

जानकारी के मुताबिक, अगर AC की फिटिंग के लिए घर में पहले से पोर्ट नहीं है तो इसकी फिटिंग के लिए आपको थोड़ी तोड़फोड़ भी करनी पड़ सकती है लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि आप बिना तोड़फोड़ भी AC का मजा ले सकते हैं। Portable AC

आजकल मार्केट में कई ऐसे AC आ गए हैं जो साइज में काफी ज्यादा छोटे हैं और आप इन्हें घर के किसी भी कोने में लेकर जा सकते हैं। बिना किसी तोड़फोड़ के आप इस तरह के AC इनस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको परमानेंट फिटिंग नहीं करनी पड़ेगी। Portable AC
 
यह AC दिखने में कूलर जैसे लग सकते हैं, लेकिन इसकी ठंडी हवा किसी भी स्प्लिट या विंडो AC को टक्कर दे सकती है। साथ ही इसमें नीचे की तरफ लगे पहिए इन्हें घर के किसी भी कोने में ले जाने की सहूलियत देते हैं। 

पोर्टेबल AC के फायदे

 इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से मूव कर सकते हैं। Portable AC

इसके इंस्टॉलेशन में कोई झंझट नहीं है, आप बिना किसी तकनीकी एक्सपर्ट के घर में खुद इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

ये लो बजट में भी आते हैं जो सेंट्रल AC या स्प्लिट AC से काफी सस्ते हो सकते हैं।

इनकी कम बिजली खपत पर ज्यादा कूलिंग ले सकते हैं।

इनका लो मेंटेनेंस पर बेहतर कूलिंग देते हैं और इनकी साफ-सफाई और सर्विसिंग बेहद आसान है। Portable AC

टॉप 2 पोर्टेबल AC

Croma 1.5 Ton Portable AC

यह AC क्रोमा पर खरीदने के लिए उपलब्ध है जिसमें इसकी कीमत अभी 43,190 रुपये है। Portable AC

Blue Star 1 टन पोर्टेबल AC

दूसरा पोर्टेबल AC ब्लू स्टार कंपनी का है जो छोटे कमरों के लिए बेहतरीन है, जिसकी कीमत कई ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 30 से 40 हजार रुपये के बीच है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News