गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सम्मान के लिये शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्वयं जगत जननी गौमाता अपने लिये सुरक्षा और न्याय मांगने हेतु कलेक्ट्री पहुचेगी, जहां गौ माता की आरती के बाद राष्ट्रीय ब्राहम्ण युवजन सभा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला कलेक्टर को गौमाता के सम्मान मे विभिन्न मांगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा।
सभा के प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि आज गौभक्तो की आवाज तो सरकार सुनती नही है मगर हो सकता है कि स्वयं गौमाता अपने लिये न्याय मांगे तो शायद सरकार को थोड़ी सी शर्म या दया आ जाये और वो हमारी माँ जगत जननी गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे देवे। इसको लेकर युवजन सभा द्वारा गौमाता के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेगा।
प्रदेशाध्यक्ष अक्षय जोशी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे कोर्ट चौराहा पर गौमाता की आरती के बाद ज्ञापन का वाचन किया जायेगा उसके बाद सभा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जोशी ने बताया कि ज्ञापन मे खास तौर से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, चारागाह ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कर गौमाता के नाम पर दर्ज करने, उदयपुर शहर में एक गौ अभ्यारण बनाने, गौमाता को असहाय सडक़ो पर छोडऩे वाले लोगो पर सख्त कार्यवाही करने एवं समस्त गौ कत्लखानो पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर कत्लखाने बंद करवाने की मांगो को पुरजोर तरिके से रखा जायेगा।
संभाग अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि गौमाता के सम्मान मे सभा के सभी पदाधिकारी, कार्यकारीणी सदस्य एवं सैंकड़ो गौ भक्त इस प्रदर्शन मे शामिल होंगे और गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता घाषित करने की आवाज को बुलंद करेंगे। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष अनुप औदिच्य, संभागीय सचिव भुपेश शर्मा, जिला सचिव हिमांशु पालीवाल सहित सैंकड़ो गौ भक्त प्रदर्शन मे शामिल होंगे।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not
written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not
endorse or promote
any claims made in this post.