हरियाणा में इस दिन होगी बरसात, IMD का अलर्ट ! भीषण गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत
Udaipur Times, Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। हाल ही में हरियाणा प्रदेश के मौसम विभाग HAU ने अगले 5 दिनों की नई मौसम रिपोर्ट जारी कर दी है। चलिए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है। फिलहाल पूरे देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, हरियाणा में भी बहुत तेज गर्मी पड़ रही है इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आइए आंटे है अब प्रदेश में कब बरसात होगी और किस दिन से गर्मी से कच राहत मिलने की उमीद लगा सकते है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
21 मई, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
