चंडीगढ़ समेत इन जगहों पर होगी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
चंडीगढ़ समेत इन जगहों पर होगी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Chandigarh Weather : चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई है।    

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। आज  बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

इसके अलावा  पंचकूला और मोहाली में भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। पंचकूला में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।मोहाली में मौसम का कुछ ऐसा ही हाल है।  

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में मानसून का असर बना हुआ है। दोनों राज्यों में कई जगह बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  हरियाणा के ऊपर बना मौसम सिस्टम अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News