हरियाणा में होगा अब तूफानी बारिश का हमला ! IMD ने जारी किया 23 मई तक का मौसम पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज परी तरह से बदला हुआ है प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर अब कम हो रहा है ओर पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण अब तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते है 23 मई तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आइए जानते है आगे के मौसम की पूरी रिपोर्ट
हरियाणा में अब कई दिन बारिश का दौर चलने वाला है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट रहने वाली है। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार अगले कई दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और तेज हवाएं चलने वाली है। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है जिससे मौसम पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। आइए जानते है अब नई मौसम रिपोर्ट....
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
17 जून, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
