हरियाणा में करोड़ों की लागत से होगा इन 40 सड़कों का निर्माण, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा में करोड़ों की लागत से होगा इन 40 सड़कों का निर्माण, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 37 किलोमीटर लंबाई की 40 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है। बरसात के बाद इन सड़कों का कार्य प्रारंभ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि खोड़ से हेड़ाहेड़ी की सड़क की बहुत लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए लोगों की मांग पर उन्होंने इस सड़क का पुनर्निर्माण भी मंजूर करवा दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन 40 सड़कों में हेलीमंडी-मेहचाना रोड से खेड़ा खुरमपुर शिव मंदिर, नानू खुर्द के दोनों संपर्क मार्ग, गुरुग्राम-पटौदी रोड से खवासपुर, गोरियावास का लिंक रोड, बापस स्कूल से ढाणी तीतरपुर, एचएनपीपी रोड से भोड़ाखुर्द, एचएनपीपी रोड से पटौदी रेस्ट हाउस, पीडब्ल्यूडी कालोनी का लिंक रोड, हेलीमंडी महचाना रोड से मुसेदपुर, ततारपुर रोड, लोकरी-ढाकिया रोड, डूमा याकूबपुर रोड से हरिनगर, लोकरा-मऊ रोड से धानी सिलारपुर, बृजपुरा फिरनी, दौलताबाद फिरनी, बपास से रेलवे क्रासिंग, भोड़ाकलां की आंतरिक सड़क, डाडावास फिरनी, खोड-गदाईपुर, कासन-पचगांव, पटौदी-खंडेवला वाया रामपुरा, सांपका रोड शामिल हैं।

इसके अलावा जौड़ी खुर्द रोड, जनौला रोड, पचगांव-जमालपुर रोड से ताजनगर-जोनियावास तथा ततारपुर, मौजाबाद- जैतपुर-रेहनवा मार्ग, मालाहेड़ा- खोड-रोहडाई मार्ग, मौजाबाद-जाटोली मार्ग, बलेवा लिंक रोड, एचएनपीपी रोड से भोड़ाकलां-घोषगढ़ रोड, नरहेड़ा रोड, मालपुरा-लोकरा-मऊ रोड, हेलीमंडी-फरुखनगर रोड वाया खंडेवला, एचएनपीपी रोड से लांगड़ा, डीजे रोड (रामपुरा) से कोटा खंडेवला वाया नौरंगपुर तथा एमईएस रोड से ग्वालियर तक के मार्ग शामिल हैं। 


जैसा कि विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि टोडापुर-रामपुर तथा जाटौली-मिर्जापुर रोड को माडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट, बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था और हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत से हजारों ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इन सड़कों को मंजूर करने के लिए CM नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News