जल्द लॉन्च होने जा रही है फॉर्च्यूनर समेत ये 5 धांसू 7 सीटर SUV, देखें इनकी कीमत और फीचर्स
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई गाड़ी लेने की सोच रहें है तो आज हम आपके लिए जरूरी खबर लेकर आए है, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में 5 नई 7 सीटर गाड़ियां बाजार में धूम मचाने आने वाली है। बड़ी SUV लेने से पहले कुछ टाइम और वेट कर लीजिए। भारतीय बाजार में जल्द ही एक के बाद एक पांच बेहतरीन 7 सीटर SUV की एंट्री होने वाली है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के साथ नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर और टाटा सफारी का नया वर्जन भी शामिल है। ये सभी SUV एक साल के अंदर मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। Automobile News
टोयोटा फॉर्च्यूनर
कंपनी इसी साल के सेकेंड हाफ या अगले साल की शुरुआत में नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर को लॉन्च कर सकती है। नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और अग्रेसिव होगा।
नए मॉडल में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ, अडवांस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का एक्सपैंडेड सूट भी ऑफर कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि नई फॉर्च्यूनर टोयोटा के TNGA-F लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका यूज पहले से ही नई ग्लोबल टोयोटा हाइलक्स में किया जा रहा है। Automobile News
निसान 7-सीटर SUV
यह अपकमिंग 7 सीटर SUV टेक्टॉन होगी जो इसी साल जून में लॉन्च हो सकती है। कंपनी की यह SUV Terrano की सक्सेसर होगी। टेक्टॉन 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या वेट क्लच वाले 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से पेयर्ड होगा। Automobile News
इसका केबिन प्रीमियम इक्विपमेंट से लैस होने की उम्मीद है, जिसमें 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल बिल्ट-इन के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मैनुअल लम्बर सपोर्ट और वेंटिलेशन के साथ 6-वे पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।
रेनो 7 सीटर SUV
रेनो एक नई 7-सीटर SUV पर काम कर रही है, जो बिल्कुल नई डस्टर से मिलती-जुलती होगी। इसे 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस हो सकता है, जो 161 हॉर्सपावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका 1.8-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन पर बेस्ड एक हाइब्रिड वेरिएंट भी आ सकता है। Automobile News
टाटा सफारी EV
टाटा सफारी EV की टेस्टिंग लगभग पूरी कर चुकी है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कई बार देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा इसे इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है। सफारी EV कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसका ओवरऑल डिजाइन ICE वर्जन जैसा ही रहेगा। Automobile News
इसमें आपको क्लोज्ड ग्रिल, अलॉय वील्स पर एयरो इंसर्ट, EV-स्पेसिफिक एक्सटीरियर कलर और इंटीरियर में अपडेट जैसे एलिमेंट्स शामिल होंगे। उम्मीद है कि टाटा हैरियर EV की तरह ही यह 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ-साथ रियर-वील ड्राइव और ऑल-वील ड्राइव ऑप्शन में आएगी।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट
फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो-N मार्केट में इस साल के सेकेंड हाफ में एंट्री कर सकती है। फेसलिफ्ट वर्जन कई नए बदलावों के साथ आएगा। इसमें आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़े बदले हुए एलईडी हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड स्किड प्लेट वाला नया फ्रंट बंपर और नए फॉग लैंप मिलेंगे। Automobile News
नए मॉडल में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कई धांसू फीचर मिल सकते हैं। खास बात है कि इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है। इसके इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा।
