आज से बदल गये ये 5 बड़े नियम, लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

 | 
आज से बदल गये ये 5 बड़े नियम, लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

Udaipur Times, Rule Change :  आज अगस्‍त महीने की शुरुआत हो चुकी है। महीने के पहले द‍िन ही सरकार ने 5 बड़े बदलाव किये है। हर महीने की तरह अगस्‍त की पहली तारीख को कुछ नये नियम लागू हो गए हैं। ये नये नियम आपकी पर्सनल लाइफ से लेकर फाइनेंश‍ियल लाइफ तक से जुड़े हैं। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यहाँ चेक करें नये नियमों से जुडी पूरी जानकारी..

तत्काल टिकट बुकिंग 

रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें की वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ने आज से तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम (Token System) लागू करने की बात कही है। इसका सीधा सा मतलब हुआ क‍ि अब आप ब‍िना टोकन ल‍िये व‍िंडो से तत्काल टिकट बुक नहीं करा पाएंगे। इस व्यवस्था के तहत ट‍िकट बुक‍िंग के लि‍ए आपको घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।  इस न‍ियम के तहत रिजर्वेशन व‍िंडो पर एक तय समय पर टोकन व‍ितर‍ित क‍िये जाएंगे। 

जुर्माने के साथ फाइल होगा ITR

इनकम टैक्‍स धारकों के लिए भी जरूरी खबर है। इनकम टैक्‍स व‍िभाग ने सैलरीड क्‍लास के लि‍ए आईटीआर फाइल करने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 जुलाई तय की थी। लेक‍िन आज से ऐसे लोगों को आईटीआर फाइल करने के लि‍ए पेनाल्‍टी देनी होगी।  इस न‍ियम के तहत ज‍िनकी सालाना आमदनी 5 लाख रुपये या इससे कम है उन्‍हें पेनाल्‍टी के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। लेक‍िन ज‍िनकी एनुअल इनकम इससे ज्‍यादा है, वे 5000 रुपये के भुगतान के साथ आईटीआर फाइल कर सकते हैं। 

LPG सिलेंडर के दाम में कटौती

हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपन‍ियों ने 19 क‍िलो वाले कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के दाम में बदलाव क‍िया है। सरकारी तेल कंपन‍ियों ने राजधानी द‍िल्‍ली में इस स‍िलेंडर के दाम 192 रुपये प्रत‍ि स‍िलेंडर कम कर द‍िये हैं। इस कटौती के बाद द‍िल्‍ली में स‍िलेंडर का दाम घटकर 2738 रुपये हो गया। पहले इसके लि‍ए 2930 रुपये चुकाने होते थे। 

बैंकों में लागू होगा सीकेवाईसी 2.0 सिस्टम

बैंक, इंश्‍योरेंस कंपनियां और एसेट मैनेजमेंट फर्म मिलकर सेंट्रल केवाईसी (CKYC) 2.0 सिस्टम को शुरू का रही हैं। यह सुरक्ष‍ित डिजिटल प्रोसेस है। नए न‍ियम के तहत वित्तीय संस्थान कस्‍टमर का अप्रूवल मिलने के बाद सेंट्रल रजिस्ट्री से जरूरी ड‍िटेल हासिल कर सकेंगे। 

क्रेडिट कार्ड और बैंक ब्याज दर में बदलाव

आज अगस्त की पहली तारीख से कुछ बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े न‍ियमों में बदलाव करने की बात कही है। न‍ियमों में बदलाव का असर ग्राहकों के रिवॉर्ड पॉइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज और प्रोसेसिंग फीस की दर पर पड़ने की उम्‍मीद है। इसके अलावा आरबीआई (RBI) की होने वाली एमपीसी (MPC) के फैसलों के बाद, बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों के अलावा आपके होम और ऑटो लोन की ईएमआई में भी बदलाव हो सकता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News