हरियाणा में इन 5 लोगों के पास है सबसे ज्यादा दौलत, सुनकर उड़ जाएंगे होश
Udaipur Times, Haryana News : क्या आप जानते है हरियाणा में सबसे ज्यादा अमीर कौन है और उनके पास कितना पैसा है ? अगर आप भी इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो आज हम आपको इसके बारें में बताने वाले है। हरियाणा को खेती, खेल और पहलवानों की धरती कहा जाता है, लेकिन इस राज्य की एक अलग पहचान भी है। हरियाणा के कुछ लोगों की मेहनत और काबिलियत से ऐसी ऊंचाइयों को छु लिया है जिससे आज उनका नाम देशभर में जाना जाता है और ये हरियाणा के सबसे अमीर लोग बन चुके हैं।
हरियाणा प्रदेश में कई ऐसे बिजनेसमैन और उद्योगपति हैं, जिन्होंने मेहनत, होशियारी और लगन से इतनी बड़ी संपत्ति बनाई है कि हर कोई हैरान रह जाए। Richest People
चलिए जानते हैं हरियाणा के पांच सबसे अमीर लोगों के बारे में...
सावित्री जिंदल
जिंदल परिवार की प्रमुख हैं, जो हरियाणा का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना माना जाता है। इस परिवार की कुल संपत्ति लगभग 35.5 अरब डॉलर यानी करीब 2.9 लाख करोड़ रुपये के आस-पास है। जिंदल समूह की कंपनियां स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र में काम करती हैं। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और जिंदल सॉ जैसी बड़ी कंपनियों के हरियाणा में भी लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। Richest People
निर्मल कुमार मिंडा
UNO मिंडा ग्रुप के चेयरमैन और MD हैं। उनकी कंपनी गाड़ियों के पार्ट्स बनाती है और मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स जैसे बड़े ब्रांड्स को सप्लाई करती है। मिंडा ग्रुप का मुख्यालय गुरुग्राम में है, जो हरियाणा का बड़ा बिजनेस हब माना जाता है। निर्मल कुमार की नेटवर्थ लगभग 2.3 अरब डॉलर यानी करीब 19,000 करोड़ रुपये है।
कैप्टन अभिमन्यु
पहले भारतीय सेना के ऑफिसर थे और बाद में हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हुए। वे राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, उनकी संपत्ति करीब 491 करोड़ रुपये बताई जाती है। इनका प्रभाव और कामकाज हरियाणा के लिए बहुत अहम है। Richest People
नितिन जैन
इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज से जुड़े हैं, जो इंडिगो एयरलाइंस चलाती है। इंडिगो ने भारत में हवाई यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाया है। नितिन की सोच और मेहनत से इंडिगो ने बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी नेटवर्थ करीब 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने वित्त और एयरोस्पेस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। Richest People
संदीप अग्रवाल
Doom नाम के E-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संस्थापक हैं। इससे पहले वे शॉपक्लूज जैसे बड़े ऑनलाइन बाजार से जुड़े थे। तकनीक के क्षेत्र में उनकी मेहनत और विजन ने हरियाणा का नाम दुनियाभर में चमकाया है। उनकी संपत्ति लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है। Richest People डिजिटल इंडस्ट्री में उनका योगदान खासा अहम माना जाता है।
