गर्मियों में बच्चों संग घूमने के लिए ये 5 जगह रहेगी बेस्ट, छुट्टियाँ बन जाएगी यादगार

 | 

Summer Destinations : भीषण गर्मी के चलते अगर आप भी नई नई जगह घूमकर बच्चों संग छुट्टियाँ यादगार बनाना चाहते है तो आपके लिए आज हम बड़ी खुशखबरी लेकर आए है। 

गर्मी के मौसम में जब तापमान बढ़ जाता है तो लोग ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। भारत के ज्यादातर फेमस हिल स्टेशन इस समय काफी भीड़भाड़ वाले हो जाते हैं। Summer Destinations

अगर आप ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां मौसम ठंडा हो, भीड़ कम हो और सुकून से छुट्टियां बिताई जा सकें तो आपके लिए ये 5 खूबसूरत जगहें बेस्ट रहने वाली हैं।

सबसे पहले हम बात करते है उत्तराखंड का मुनस्यारी जो एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के पहाड़ और हरियाली आपका दिल जीत लेंगे। यहां आप जंगलों में घूम सकते हैं और खूबसूरत पहाड़ी नजारों का आनंद ले सकते हैं। Summer Destinations

हिमाचल प्रदेश

दूसरे नंबर पर आज हम बात करते है मनाली जैसी खूबसूरत जगह।  हिमाचल प्रदेश का नग्गर एक शानदार जगह है। कुल्लू घाटी में बसा यह छोटा सा टाउन अपनी कला, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। Summer Destinations

पश्चिम बंगाल 

तीसरे नंबर बात करे तो दार्जिलिंग से लगभग दो घंटे की दूरी पर बसा कलिम्पोंग। यह शांत वादियों और खूबसूरत बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है, दुर्पिन गोम्पा, मैकफार्लेन चर्च और यहां के लोकल बाजार भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।

उत्तराखंड

चौथे नंबर की बात करें तो कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बिनसर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो नेचर के बीच सुकून भरे पल बिताना पसंद करते हैं। जानकारी के अनुसार, यहां घने जंगल, हिमालय के शानदार नजारे और कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं। Summer Destinations

हिमाचल प्रदेश 

पाँचवे नुमबर की बात करे तो कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन वैली एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है और यहां ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और नदी किनारे समय बिताने का अलग ही मजा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News