ये 7 बिजनेस आइडिया बदल देंगे आपकी किस्मत, बिल्कुल कम कम्पटीशन और लाखों में कमाई

 | 
ये 7 बिजनेस आइडिया बदल देंगे आपकी किस्मत, बिल्कुल कम कंपटीशन और लाखों में कमाई

 

Udaipur Times, Business Idea : आज के दौर में सरकारी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में युवा ज्यादातर बिजनेस की ओर रुख करते हैं। लेकिन आज भी हमारे देश में जब बिजनेस की बात आती है तो लोग किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान या कैफे की बात करते हैं। इन क्षेत्रों में बिजनेस करने में आजकल बहुत प्रतिस्पर्धा (Competition) हो गई है। अगर आप शुरू-शुरू के दौर में बिजनेस करने जा रहे हैं और ज्यादा जोखिम भी नहीं उठाना चाहते हैं तो हम आपके लिए आज कुछ बढ़िया बिजनेस आइडिया (Perfect Business Idea) लेकर आए हैं, जहां पर जोखिम (Risk) बहुत कम है। चालिए जानते हैं ऐसे कुछ बिजनेस आइडिया के बारें में-

वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग (Waste Management and Recycling)

आज के दौर में ई-वेस्ट और प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में ई-वेस्ट से तांबा, एल्युमिनियम और अन्य धातुओं को निकालकर बेचने का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। कम लागत में शुरू होने वाला यह कारोबार लंबे समय में अच्छा मुनाफा दे सकता है और सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है।

रोबोटिक्स और कोडिंग कोर्स (Robotics and Coding Courses)

आजकल माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे कम उम्र से ही तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी हासिल करें। यही वजह है कि बच्चों के लिए रोबोटिक्स और कोडिंग सिखाने वाले सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। यदि आप 30-40 बच्चों का एक बैच तैयार कर लेते हैं और प्रति बच्चे 2,000 से 3,500 रुपये मासिक फीस लेते हैं, तो हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है।

पेट ग्रूमिंग और बोर्डिंग बिजनेस (Pet Grooming and Boarding)

इन दिनों बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक लोग कुत्ते और बिल्लियां पालने के शौकीन हो गए हैं। लेकिन बाहर जाने पर उन्हें अपने पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित जगह की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा पालतू जानवरों की ग्रूमिंग करने वाले विशेषज्ञों की भी कमी है। बड़े शहरों में एक बार की ग्रूमिंग के लिए 1,500 से 3,000 रुपये तक चार्ज किया जाता है, जबकि त्योहारों और छुट्टियों के दौरान पेट बोर्डिंग का शुल्क 500 से 1,000 रुपये प्रतिदिन तक पहुंच जाता है।

बुजुर्गों की देखभाल से जुड़ी सेवाएं ( Elderly Care Services)

देश में बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि कई युवा नौकरी के कारण दूसरे शहरों या विदेशों में रहते हैं। ऐसे में बुजुर्गों की देखभाल करने वाली प्रोफेशनल एजेंसियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इन सेवाओं के लिए लोग 15,000 से 30,000 रुपये प्रति माह तक खर्च करने को तैयार हैं।

हाइड्रोपोनिक्स फॉर्मिंग (Hydroponic Farming)

हाइड्रोपोनिक्स बिना मिट्टी के खेती करने की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर पानी में पौधे उगाए जाते हैं। इसकी मदद से लेट्यूस और चेरी टमाटर जैसी विदेशी सब्जियां छत या छोटे कमरे में भी उगाई जा सकती हैं। बड़े होटलों और फिटनेस पसंद करने वाले लोगों में इसकी काफी मांग है, लेकिन सही जानकारी की कमी के कारण इस बिजनेस में अभी बहुत कम प्रतिस्पर्धा है।

कस्टमाइज्ड 3D प्रिंटिंग सर्विस (Customized packaging material)

3D प्रिंटिंग का इस्तेमाल मेडिकल, आर्किटेक्चर और कस्टम गिफ्ट्स में तेजी से बढ़ रहा है। इस बिजनेस में लागत कम और कमाई ज्यादा है, क्योंकि यहां पैसा मशीन से ज्यादा आपकी डिजाइन और स्किल का होता है। 

कस्टमाइज्ड पैकेजिंग मटेरियल (Customized packaging material)

ई-कॉमर्स और ऑनलाइन डिलीवरी के दौर में हर छोटे-बड़े ब्रांड को कस्टम बॉक्स, पेपर बैग और पैकेजिंग सामग्री की जरूरत होती है। बड़े ऑर्डर मिलने पर यह बिजनेस शानदार मुनाफा देता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News