भारत की इन खूबसूरत सड़कों पर सफर बन जाता है यादगार, ये हैं देश के सबसे खूबसूरत हाईवे

 | 
भारत की इन खूबसूरत सड़कों पर सफर बन जाता है यादगार, ये हैं देश के सबसे खूबसूरत हाईवे

Udaipur Times, Most Beautiful Expressway In India : अगर रास्ते खूबसूरत हो तो सफर करने का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको भारत के ऐसे कई हाईवे और रोड ट्रिप्स के बारें में बताने जा रहे हैं जो हर यात्री को विदेश जैसा एहसास कराते हैं। इन रास्तों की खूबसूरती इतनी खास है कि यहां गाड़ी रोककर फोटो लेना लगभग तय होता है।

1. चेन्नई–पुडुचेरी ईस्ट कोस्ट रोड

समुद्र किनारे से गुजरने वाला यह हाईवे नीला समंदर और शांत वातावरण का शानदार मेल है। एक तरफ लहरें और दूसरी तरफ खुली सड़क इसे बेहद खास बनाती हैं। Beautiful Expressway

2. मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे

भारत के सबसे आधुनिक और सुंदर एक्सप्रेसवे में से एक, जहां पहाड़, घाट और टनल का शानदार अनुभव मिलता है। तेज़ और आरामदायक सफर इसे और खास बनाता है।

3. विशाखापत्तनम–अराकू वैली रोड

घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच से गुजरता यह रास्ता हर मोड़ पर प्राकृतिक सुंदरता का नया नजारा दिखाता है। Beautiful Expressway

4. गुवाहाटी–तवांग हाईवे

पूर्वोत्तर भारत की पहाड़ियों, बर्फीली चोटियों और रोमांचक रास्तों से होकर गुजरने वाला यह सफर जीवनभर याद रहने वाला अनुभव देता है।

5. शिलांग–चेरापूंजी रोड

मेघालय की हरियाली, झरनों और बादलों के बीच से गुजरता यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत मार्ग जन्नत जैसा लगता है। Beautiful Expressway

6. मनाली–लेह हाईवे

दुनिया के सबसे रोमांचक और खूबसूरत रोड ट्रिप्स में शामिल यह रास्ता बर्फीली वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से गुजरता है।

7. जयपुर–जैसलमेर हाईवे

रेगिस्तान की सुनहरी रेत, किले और खुले आसमान के बीच यह सफर राजस्थान की असली खूबसूरती दिखाता है। Beautiful Expressway

भारत के ये हाईवे केवल रास्ते नहीं बल्कि आपको ऐसा अनुभव करवाते हैं जो हर सफर को यादगार बना देते हैं। यहां हर मोड़ पर एक नया नजारा और हर KM पर एक नई कहानी मिलती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News