7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें, 26 KM तक देती है माइलेज; जानें कीमत और फीचर्स

 | 
7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें, 26 KM तक देती है माइलेज; जानें कीमत और फीचर्स

Udaipur Times, Best Automatic Cars : अगर आप रोजाना शहर के ट्रैफिक, भीड़भाड़ और तंग सड़कों पर कार चलाते हैं, तो बार-बार क्लच और गियर बदलना काफी थकाने वाला हो सकता है। ऐसे में ऑटोमैटिक कारें सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर विकल्प साबित होती हैं। खास बात यह है कि अब ऑटोमैटिक कार खरीदने के लिए बहुत ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में 7 लाख रुपये से कम एक्स-शोरूम कीमत में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिनमें AMT गियरबॉक्स, अच्छा माइलेज, उपयोगी फीचर्स और बेहतर सेफ्टी आपको मिल सकती है इनमें Maruti Alto K10 से लेकर Tata Punch तक कई विकल्प शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों की कीमत, माइलेज, इंजन और फीचर्स में क्या कुछ है खास।

जाने क्या खास है Maruti Alto K10 AGS में

शहर में छोटी और आसानी से चलने वाली ऑटोमैटिक कार की तलाश है तो Maruti Alto K10 AGS एक किफायती विकल्प है। इसकी कीमत करीब 4.95 लाख रुपये से शुरू होती है।

इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में कार चलाना आसान बनाता है। इसमें 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS, EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। AGS गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज करीब 24.9 kmpl तक बताया जाता है। जिसकी कीमत करीब रु4.95 लाख से ,इंजन 1.0-लीटर पेट्रोल, पावर 66 bhp माइलेज करीब 24.9 kmpl तक है

 Maruti S-Presso AGS 

अगर आपको ऊंची ड्राइविंग पोजिशन वाली छोटी कार पसंद है तो Maruti S-Presso AGS पर विचार किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब रु 5.20 लाख है। मिनी SUV जैसा बॉक्सी डिजाइन और करीब 180 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों पर भी उपयोगी बनाता है। कार में डिजिटल स्पीडोमीटर, 7-इंच टचस्क्रीन और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिलते हैं।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

सेफ्टी के लिए ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स इसमें  दिए गए हैं। इसका 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm टॉर्क के साथ आपको लुभा सकता है। AGS के साथ माइलेज करीब 25.3 kmpl तक है।इसकी कीमत करीब ₹5.20 लाख से, इंजन1.0-लीटर पेट्रोल, पावर 66 bhp

माइलेज करीब 25.3 kmpl

Maruti Wagon R AGS

Maruti Wagon R लंबे समय से अपने स्पेस और प्रैक्टिकल डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब ₹5.54 लाख से शुरू होता है।

इसका टॉल-बॉय डिजाइन बेहतर हेडरूम और बड़ी ग्लास एरिया की वजह से शहर में ड्राइविंग के दौरान अच्छी विजिबिलिटी देता है। इसमें 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर वाइपर, कीलेस एंट्री और अच्छा बूट स्पेस मिलता है।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। AGS वेरिएंट करीब 24.4 से 25.1 kmpl तक माइलेज दे सकता है। 

जिसकी कीमत करीब ₹5.54 लाख से
इंजन 1.0/1.2-लीटर पेट्रोल माइलेज करीब 24.4-25.1 kmpl

Maruti Celerio AGS के फीचर्स 

माइलेज के मामले में Maruti Celerio AGS इस लिस्ट की सबसे खास कारों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹5.60 लाख है।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

कार में 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन और पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS और हिल-होल्ड असिस्ट दिया गया है। इसमें 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है। AGS गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज करीब 26.68 kmpl तक बताया जाता है। कीमत करीब ₹5.60 लाख से इंजन 1.0-लीटर पेट्रोल पावर 66 bhp माइलेज करीब 26.68 kmpl

Tata Tiago AMT की खासियत 

अगर आप बेहतर बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी के साथ ऑटोमैटिक कार चाहते हैं तो Tata Tiago AMT एक विकल्प हो सकती है। इसकी कीमत करीब ₹5.65 लाख से शुरू होती है।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

इसमें 7-इंच हरमन टचस्क्रीन, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार को 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। AMT के साथ इसका माइलेज करीब 19.5-20 kmpl तक बताया जाता है कीमत करीब ₹5.65 लाख से, इंजन 1.2-लीटर पेट्रोल, पावर 85 bhp ये माइलेज करीब 19.5-20 kmpl के साथ लॉन्च की जाएगी। 

 Hyundai Grand i10 Nios AMT

अगर बजट थोड़ा बढ़ाकर ज्यादा फीचर्स वाली कार चाहिए तो Hyundai Grand i10 Nios AMT पर विचार किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6.35 लाख है।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और Type-C चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, TPMS और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। कार में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है। AMT के साथ इसका माइलेज करीब 20.1 kmpl है।

कीमतकरीब  रु 6.35 लाख से इंजन 1.2-लीटर पेट्रोल पावर 82 bhp माइलेज करीब 20.1 kmpl तक है।

 Nissan Magnite EZ-Shift

SUV जैसा लुक पसंद करने वाले खरीदारों के लिए Nissan Magnite EZ-Shift एक विकल्प है। इसकी कीमत करीब ₹6.60 लाख से शुरू होती है।

इसमें 205 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, LED हेडलैंप, 336-लीटर बूट स्पेस, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और डिजिटल TFT क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

7 लाख से कम में मिल रही ये आटोमैटिक कारें

सेफ्टी के लिए ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। 5-स्पीड AMT के साथ माइलेज करीब 19.7 kmpl है। कीमत करीब  रु 6.60 लाख से इंजन 1.0-लीटर पेट्रोल पावर 71 bhpमाइलेज करीब 19.7 kmpl तक है । 

Tata Punch AMT

इस लिस्ट में सबसे SUV जैसी कार Tata Punch AMT है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6.80 लाख है। इसका बोल्ड डिजाइन और 187 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर के साथ खराब सड़कों के लिए भी उपयोगी बनाता है।

कार में 7-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर हरमन सिस्टम, कूल्ड ग्लवबॉक्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से Punch को 5-स्टार GNCAP रेटिंग मिली है।

इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp की पावर और 115 Nm टॉर्क देता है। AMT वेरिएंट करीब 18.8 kmpl का माइलेज दे सकता है। कीमत करीब ₹6.80 लाख से इंजन 1.2-लीटर पेट्रोल पावर 87 bhp माइलेज करीब 18.8 kmpl के करीब है 

कौन-सी कार आपके लिए बेहतर?

अगर आपकी पहली प्राथमिकता माइलेज और कम बजट है तो Maruti Celerio और Alto K10 अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ज्यादा स्पेस चाहिए तो Wagon R बेहतर विकल्प है। SUV जैसा लुक और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस चाहते हैं तो Punch या Magnite पर विचार किया जा सकता है।

वहीं फीचर्स और प्रीमियम केबिन के लिए Hyundai Grand i10 Nios और बेहतर सेफ्टी पर फोकस करने वालों के लिए Tata Tiago या Punch आकर्षक विकल्प हो सकते हो सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News