मिडिल क्लास के लिए बेस्ट रहेंगी ये बाइक्स ! कम मेंटेनेंस में ज्यादा माइलेज, कीमत सिर्फ 50 हजार रुपये
Udaipur Times, Automobile News, Best 100cc Bikes : क्या आप बाइक के शौकीन हैं और 50 से 80 हजार रुपये के बजट में बेहतरीन 100cc बाइक की तलाश में हैं? हमने आपके लिए एक शानदार लिस्ट तैयार की है। 80,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध पांच सबसे भरोसेमंद 100cc बाइकों की कीमत, फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस के बारे में जानें। आज हम आपको बतायेंगे आपके बजट में रोजाना आने-जाने के लिए कौन सी बाइक बेहतर रहेगी।
TVS Radeon
मजबूत, आरामदायक सीट, प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की चाहत रखने वालों लिए TVS Radeon एक बेहतरीन विकल्प है। 58,450 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ, यह आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

इस बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (टॉप वेरिएंट में), यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह लगभग 65-70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
TVS Sports
अगर आप किफायती दाम में स्पोर्टी लुक वाली बाइक चाहते हैं, तो TVS स्पोर्ट एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58,750 रुपये से शुरू होती है। इसमें 109.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है जो 8.08 बीएचपी पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ, यह बाइक शहर में आसान और आरामदायक राइड देती है। इसकी सबसे खास बात इसका शानदार माइलेज है, जो 70 से 75 किमी प्रति लीटर तक है। इसके अलावा, आकर्षक ग्राफिक्स, एलईडी डीआरएल, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और 10 लीटर का फ्यूल टैंक इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।

Hero HF Deluxe
हीरो एचएफ डीलक्स को भारतीय बाजार में लंबे समय से सबसे भरोसेमंद बाइकों में से एक माना जाता रहा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,477 रुपये है। इस बाइक में 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी i3S तकनीक जरूरत पड़ने पर इंजन को स्वचालित रूप से बंद और चालू करके ईंधन बचाने में मदद करती है। माइलेज की बात करें तो यह आसानी से 65-70 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

Honda Shine
होंडा शाइन 100 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक ऐसी बाइक चाहते हैं जिसका इंजन स्मूथ हो और जो लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त हो। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 65,642 रुपये है।

इस बाइक में होंडा की eSP तकनीक से लैस 98.98cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। CBS, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और लंबी सीट जैसी सुविधाओं के कारण यह बाइक दैनिक उपयोग के लिए बेस्ट है। यह लगभग 60-65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Hero Splendor Plus
भारत की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर बाइकों में से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस का जिक्र किए बिना बात अधूरी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,777 रुपये है। इसमें 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड ओएचसी इंजन लगा है जो 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। एक्सटेक वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, i3S टेक्नोलॉजी, ट्यूबलेस टायर और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। माइलेज की बात करें तो यह बाइक 65 से 75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
