हरियाणा के इन बिजली कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

 | 
हरियाणा के इन बिजली कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) प्रबंधन द्वारा आज 06 अक्टूबर 2026 को Office Order No. 361/SE/HR जारी किया गया है।

7 LDC कर्मचारियों को UDC पद पर पदोन्नति! 

इस आदेश के तहत अन-क्वालिफाइड MRs/LDCs के लिए निर्धारित 25% कोटे के अंतर्गत 7 LDC साथियों को UDC (Upper Division Clerk) के पद पर नियमित वेतनमान में पदोन्नत करते हुए नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

संबंधित कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तारीख से 1 महीने के भीतर नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करना अनिवार्य है।

निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर बिना किसी अन्य नोटिस के पदोन्नति आदेश स्वतः रद्द माना जाएगा।

सभी संबंधित कर्मचारियों को अपनी Arrival एवं Departure Report Intra Haryana Portal पर स्वयं अपलोड करनी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News