इन कर्मचारियों को मिलेगी हर महीने 23200 रुपये सैलरी, 25 प्रतिशत हुआ इजाफा

 | 
इन कर्मचारियों को मिलेगी हर महीने 23200 रुपये सैलरी, 25 प्रतिशत हुआ इजाफा

Udaipur Times, New Delhi : यूपी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बेसिक शिक्षा के जिला परियोजना कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी अब 25 प्रतिशत तक बढ़कर आने वाली है। 

मिली जानकारी के अनुसार आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक, लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मानदेय में ये बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल इन्हें बढ़े मानदेय का तोहफा मिल गया है। UP News

जानकारी के मुताबिक महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से बढ़ा मानदेय दिए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। आशुलिपिक व लेखाकार को अभी तक प्रति महीने 18560 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। अब इन्हें 23200 रुपये प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा। UP News

मिली जानकारी के अनुसार सहायक लेखाकार को 11600 रुपये प्रति महीने मानदेय दिया जा रहा था और अब 14500 रुपये प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा। टंकक, लिपिकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों को अभी तक 11020 रुपये प्रति महीने मानदेय मिल रहा था। अब इन्हें 13775 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। बढ़ा मानदेय इन्हें अक्तूबर से देने की तैयारी है। फिलहाल, इन्हें किसी भी तरह का कोई एरियर नहीं दिया जाएगा। UP News

मानदेय बढ़ोत्तरी का लाभ

वर्षों से कार्य कर रहे इन कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई है। सभी जिलों के जिला परियोजना कार्यालयों में पांच-पांच कर्मचारी कार्यरत हैं।  UP News यूपी भर में कुल 375 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत इन कर्मियों को अब बढ़ा मानदेय दिया जाएगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News