हरियाणा में इन परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में BPL परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने जिले के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना लागू की है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत अब पात्र परिवारों को मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पहले यह योजना केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों तक सीमित थी, लेकिन अब सभी पात्र बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सहायता राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत लाभ लेने के लिए परिवार का मकान निर्माण 10 वर्ष से अधिक पुराना होना चाहिए और वह मरम्मत योग्य स्थिति में होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
परिवार आईडी (PPP)
बीपीएल राशन कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
बैंक खाता संख्या
एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आवेदक को haryanascbc.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और इसे सत्यापित करवाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीएससी (CSC) केंद्र पर जमा करना होगा।
