Kia के ये शानदार मॉडल जल्द होंगे CNG में लॉन्च ! जाने 25 km की माइलेज के साथ क्या-क्या मिलेगा खास ?
Udaipur Times, Automobile News : Kia Motors जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय MPV Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने Sorento के लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों मॉडलों के CNG वर्जन से जुड़ी अहम तकनीकी जानकारियां साझा की हैं। दोनों MPV में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड, 4-सिलिंडर इंजन के साथ CNG किट मिलेगी। हालांकि, इनकी कीमत और आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
1.5 लीटर इंजन के साथ मिलेगा CNG का विकल्प
Kia Carens और Carens Clavis CNG में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को CNG के साथ इस्तेमाल किया जाएगा। CNG मोड में यह इंजन 93 hp की पावर और 123 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। पेट्रोल वर्जन की तुलना में CNG मॉडल करीब 22 hp कम पावर और 21 Nm कम टॉर्क देगा।
Kia ने अभी आधिकारिक माइलेज का आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि, अनुमान है कि दोनों CNG MPV 22-25 km/kg तक का माइलेज दे सकती हैं।

60 लीटर का CNG टैंक, के साथ कम होगा बूट स्पेस
दोनों मॉडलों में 60 लीटर का CNG टैंक बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है। इसकी वजह से बूट स्पेस पेट्रोल वर्जन के 216 लीटर से घटकर करीब 116 लीटर रह जाएगा।
खास बात यह है कि CNG टैंक लगाए जाने के बावजूद Kia ने कार के नीचे मिलने वाली स्टेपनी को हटाया नहीं है। यानी ग्राहकों को स्पेयर व्हील की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी।
सस्पेंशन और ब्रेक में किए गए नए बदलाव
अतिरिक्त CNG टैंक के वजन को संभालने के लिए Kia ने दोनों MPV के सस्पेंशन को दोबारा ट्यून किया है। इसके अलावा, बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक को भी अपग्रेड किया गया है। Kia Carens Clavis के CNG वर्जन को HTE और HTE (O) वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं, मौजूदा Carens में CNG का विकल्प सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
दोनों MPV के CNG मॉडल में 16-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे।
पहले भी मिलता था CNG किट का विकल्प
Kia Carens में पहले से CNG किट का विकल्प मौजूद था, लेकिन यह डीलर स्तर पर फिट की जाने वाली किट थी। अब कंपनी पहली बार Carens और Carens Clavis के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG सेटअप पेश करने जा रही है। इससे CNG सिस्टम की फिटमेंट और वारंटी को लेकर ग्राहकों को ज्यादा भरोसा मिलने की उम्मीद है।
कीमत का अभी करना पड़ेगा इंतजार
फैक्ट्री-फिटेड CNG के आने से Carens और Carens Clavis उन ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो सकती हैं जो बड़ी MPV के साथ कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं। निजी ग्राहकों के साथ-साथ कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को भी इसका फायदा मिल सकता है।हालांकि Kia Carens और Carens Clavis CNG की कीमत और आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा आने वाले हफ्तों में होने की उम्मीद है।