हरियाणा में चल रही ये प्रमुख योजनाएं, जाने कैसे उठा सकते है आप भी लाभ ?

 | 
हरियाणा में चल रही ये प्रमुख योजनाएं, जाने कैसे उठा सकते है आप भी लाभ ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सरकार द्वारा आम जनता की सुविधाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। आइए जानते है इन सभी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी और इनका लाभ कैसे उठाया सकते है। 

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना...

लाभ: ₹2,100 प्रतिमाह
मुख्य पात्रता:
महिला की आयु 23 वर्ष या अधिक हो।
परिवार की सत्यापित वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक न हो।
निर्धारित निवास एवं अन्य पात्रता शर्तें पूरी होना आवश्यक है।
पात्र महिलाओं की संख्या पर परिवार में कोई सीमा नहीं है।

हैप्पी कार्ड योजना…

अंत्योदय परिवारों के लिए मुफ्त बस यात्रा
पात्र अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज में निर्धारित सीमा तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा।
योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सस्ती एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

चिराग योजना...

निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए योजना के तहत प्रवेश का प्रावधान।
पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार निजी विद्यालयों में शिक्षा का अवसर।

मुख्यमंत्री आवास योजनाएं…

जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास एवं प्लॉट
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को आवास/प्लॉट उपलब्ध कराने का प्रावधान।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए योजना के अनुसार अलग-अलग प्रावधान लागू हैं।

लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना...

वर्तमान सहायता: ₹3,200 प्रतिमाह
परिवार में केवल बेटी/बेटियां हों और कोई बेटा न हो।
परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख तक हो।
पात्रता पूरी होने पर 45 वर्ष की आयु से 15 वर्षों तक सहायता।
राशि पात्रता के अनुसार मां अथवा पिता को दी जाती है।

बाजरा MSP एवं भावांतर योजना...

बाजरा MSP 2026-27: ₹2,900 प्रति क्विंटल

पात्र किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार MSP एवं भावांतर योजना का लाभ मिल सकता है।
भावांतर का लाभ योजना की पात्रता एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलता है।

चिरायु हरियाणा / आयुष्मान भारत...

₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार
पात्र परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा।
सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपचार का लाभ।

निरोगी हरियाणा योजना...

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
पात्र नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक प्रयोगशाला जांच की सुविधा।
70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए निःशुल्क रक्त जांच की सुविधा का प्रावधान।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना...

गरीब परिवारों की आय बढ़ाने पर जोर
पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, रोजगार एवं ऋण से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास।
उद्देश्य—जरूरतमंद परिवारों की आय में वृद्धि करना।

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (DAYALU)...

पात्र परिवारों को मृत्यु अथवा दिव्यांगता की स्थिति में निर्धारित नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता।
योजना के लिए आय एवं अन्य पात्रता शर्तें लागू हैं।

छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सहायता योजनाएं...

विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि एवं शिक्षा संबंधी योजनाएं संचालित की जाती हैं।
पात्रता कक्षा, वर्ग, आय एवं योजना के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी पोर्टल...

SARAL Haryana

सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन और आवेदन की स्थिति जांचने की सुविधा।

योजना का लाभ लेने से पहले पात्रता एवं वर्तमान नियम आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचें।

जरूरी सूचना

सरकारी योजनाओं की राशि, पात्रता और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News