डीजल गाड़ियां पसंद करने वालों के लिए जल्द बाजार में आ रही हैं ये 4 नई SUV, देखें पूरी लिस्ट

 | 
डीजल गाड़ियां पसंद करने वालों के लिए जल्द बाजार में आ रही हैं ये नई SUV, देखें पूरी लिस्ट 

Udaipur Times, Automobile News, Upcoming Diesel Suvs List : इस साल एक बार फिर से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में डीजल SUV सेगमेंट में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। बहुत सी प्रमुख कंपनियां अपनी लेस्टट और अपडेटेड डीजल SUVs लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इनमें Mahindra, Kia, Skoda और MG जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

Mahindra Scorpio N

SUV Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन

Mahindra अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी में है। यह मौजूदा मॉडल का अपडेटेड संस्करण होगा, जिसमें डिजाइन में मामूली बदलाव के साथ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस बनाने पर जोर दिया जा सकता है। इंजन ऑप्शन में 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो पहले से ही मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Automobile News

Kia Seltos 

 Seltos का नया जनरेशन वर्जन

Kia भी अपने बेस्टसेलिंग मॉडल Seltos का नया जनरेशन वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। नई Seltos में बड़ा डिजाइन अपडेट देखने को मिल सकता है, जिसमें फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और बॉडी स्टाइल में बदलाव शामिल होंगे। इसके साथ ही केबिन को ज्यादा मॉडर्न और एडवांस बनाया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स और बेहतर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। डीजल इंजन विकल्प भी जारी रह सकता है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण फीचर होगा। Automobile News

Skoda Kodiaq Diesel

SUV Kodiaq का नया वर्जन या RS वैरिएंट

Skoda अपनी प्रीमियम SUV Kodiaq का नया वर्जन या RS वैरिएंट पेश कर सकती है। यह SUV लग्जरी और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन होगी। इसमें स्पोर्टी डिजाइन अपडेट, बेहतर इंटीरियर फिनिश और अधिक पावरफुल इंजन सेटअप देखने को मिल सकता है। भारत में इसे सीमित यूनिट्स के साथ CBU रूट से भी लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह एक एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट बन सकती है। Automobile News

MG Motor Majestor 

MG Motor Majestor

MG Motor भी इस सेगमेंट में अपनी नई बड़ी SUV Majestor को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक फुल-साइज प्रीमियम SUV होगी, जिसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है। इसमें 4WD सिस्टम और ऑफ-रोडिंग क्षमता भी दी जा सकती है, जिससे यह SUV एडवेंचर और लॉन्ग ड्राइव पसंद करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है। इसके अलावा इसमें लग्जरी फीचर्स से लैस केबिन और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। Automobile News

कुल मिलाकर 2026 भारतीय SUV बाजार के लिए काफी अहम साल साबित हो सकता है। डीजल इंजन की मांग खासकर हाईवे और लॉन्ग ड्राइव यूजर्स के बीच अभी भी मजबूत है। ऐसे में ये आने वाली SUVs अपने-अपने सेगमेंट में ग्राहकों को नए विकल्प प्रदान करेंगी और बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा देंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News