हरियाणा के अस्पतालों में शुरू होगी ये नई व्यवस्थाएं, मरीजों को मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

 | 
हरियाणा के अस्पतालों में शुरू होगी ये नई व्यवस्थाएं, मरीजों को मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने हेतु प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। सीएम नायब सैनी के निर्देश पर प्रदेश के सभी अस्पतालों में कैशलेश सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा मरीजों को ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होने की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए भी नई व्यवस्था लागू हो रही है। मरीज अपना ओपीडी स्लॉट पहले से बुक करा सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से यह व्यवस्था मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। 

पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशा शर्मा ने बताया कि नई कैशलेस प्रणाली लागू होने से अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान अब QR कोड के माध्यम से किया जा सकेगा।

वहीं, ओपीडी की पर्ची के लिए स्लॉट की बुकिंग भी QR कोड के जरिए अथवा ऑनलाइन माध्यम से की जाए सकेगी। मरीजों की सुविधा का ख्याल रखते हुए अस्पताल में इसके लिए अलग काउंटर भी स्थापित किया जाएगा। स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबी लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को समय की बचत के साथ नई सुविधा का लाभ मिलेगा।

OPD समय में बदलाव 

उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से ओपीडी के समय में भी बदलाव किया जाएगा। अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की बजाय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। सर्दियों के मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News