10 हजार करोड़ के इन प्रोजेक्ट्स से बदलेगी तीन जिलों की तस्वीर, एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक हब तक मिलेगा बड़ा फायदा

 | 

Rajasthan News : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार ने प्रदेश के अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से होने वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में सड़क, रेलवे, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि सभी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होते हैं तो अलवर संसदीय क्षेत्र विकास की नई पहचान बनेगा। वहीं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र और संबंधित राज्यों के साथ समन्वय कर रही है। Rajasthan News

मिलेगी गति

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में रोड नेटवर्क मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई। इनमें पनियाला-बड़ोदामेव एक्सप्रेस-वे, एनएच-921 सुदृढ़ीकरण, एनएच-248ए कॉरिडोर विकास, नीमराना-हरियाणा बॉर्डर स्टेट हाईवे, भरतपुर-अलवर फोरलेन और रेवाड़ी-टपूकड़ा-केएमपी बाइपास जैसे कार्य शामिल हैं। Rajasthan News

इन परियोजनाओं पर फोकस

पनियाला-बड़ोदामेव एक्सप्रेस-वे
भरतपुर-अलवर फोरलेन सड़क
नीमराना-भिवाड़ी लिंक रोड
रेवाड़ी-टपूकड़ा-केएमपी बाइपास
अलवर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)
आधुनिक बस स्टैंड और 50 ई-बस संचालन
किशनगढ़बास क्षेत्र में एयरस्ट्रिप निर्माण

पेयजल और औद्योगिक विकास

मिली जानकारी के अनुसार, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए रामजल सेतु प्रोजेक्ट, अलवर-भरतपुर चंबल मेगा पेयजल योजना, यमुना लिंक प्रोजेक्ट और रूपारेल नदी पुनरुद्धार जैसे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अलवर, भिवाड़ी और नीमराना के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए। Rajasthan News

प्रमुख कार्य

डढीकर और नीमराना में रिजर्व वायर निर्माण
चंबल मेगा पेयजल प्रोजेक्ट
यमुना लिंक और बीसलपुर वाटर लिंक योजना
रूपारेल नदी पुनरुद्धार
रामगढ़, खैरथल-तिजारा और खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना इन्वेस्टमेंट रीजन का विकास

नया आयाम

जानकारी के मुताबिक, बाबा भर्तृहरि, बाबा मोहनराम, तिजारा फोर्ट और नीमराना जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित कर टूरिस्ट सर्किट से जोड़ने की योजना पर मंथन हुआ। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स को गति देने के निर्देश दिए गए। Rajasthan News

इन क्षेत्रों में बदलाव

अलवर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल अपग्रेडेशन
भिवाड़ी में क्रिटिकल केयर ब्लॉक
रामगढ़ उप जिला अस्पताल विस्तार
राजगढ़, बहरोड़ और खैरथल में केंद्रीय विद्यालय
हल्दीना में सैनिक स्कूल
मत्स्य विश्वविद्यालय में 10 नई स्ट्रीम
खैरथल में कुश्ती अकादमी और नए स्टेडियम निर्माण

इन पर फोकस

मिली जानकारी के अनुसार, अलवर और भिवाड़ी के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान को जल्द मंजूरी देने पर जोर दिया गया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट और स्वच्छता सखियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की योजना भी तैयार की गई। Rajasthan News

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और मुख्य सचिव ने राजीविका महिला समूहों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा कर उन्हें तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। Rajasthan News

दिलाया विश्वास

मिली जानकारी के अनुसार, जिला कलक्टर अलवर डॉ आर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा अतुल प्रकाश एवं जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड अपर्णा गुप्ता ने बैठक में दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने का विश्वास दिलाया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal