हरियाणा में इन राशनकार्ड धारकों के कटेंगे कार्ड ! जाने वजह ?

 | 
हरियाणा में इन राशनकार्ड धारकों के कटेंगे कार्ड ! जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रहीं है। हरियाणा में सरकारी राशन कार्ड बनवाने के बाद छह महीने से एक वर्ष तक डिपो से राशन नहीं उठाने वाले परिवारों की विभागीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है। 

नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग प्रदेशभर में ऐसे राशन कार्डों की छंटनी कर रहे हैं। 

विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने और राशन का उठाव नहीं करने वाले परिवारों के राशन कार्ड फिलहाल पोर्टल पर ब्लॉक किए गए हैं। अनुमान है कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख से दो लाख राशन कार्ड धारक इस प्रक्रिया के दायरे में आ सकते हैं। 

विभाग अब इन परिवारों की पात्रता की जांच करेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि संबंधित परिवार अभी भी सरकारी राशन योजना के लिए पात्र है या उनकी आर्थिक अथवा निवास संबंधी स्थिति में बदलाव हो चुका है।

 लंबे समय से दूसरे शहर या अन्य राज्यों में रहने वाले परिवार भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। हालांकि बीमारी, आपात स्थिति या अन्य जायज कारणों से राशन नहीं उठा पाने पात्र परिवारों के लिए सुविधा दोबारा शुरू कराने का प्रावधान रखा गया है। 

इसके लिए आय, संपत्ति और पात्रता का पुनः सत्यापन कराना होगा। ग्रामीण लाभार्थियों को तहसीलदार या नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र भी देना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News