हरियाणा में इन सड़कों का होगा निर्माण, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के फरीदाबाद से सटे पलवल विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख सड़कों को नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है की इन सडकों के निर्माण पर लगभग 3.8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण का काम शुरू होने के बाद करीब पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
जानकारी के मुताबिक, बारिश के मौसम में इन तीनों सड़कों की हालत काफी खराब हो गई थी। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि इमरजेंसी के समय शहर जाने के लिए कई बार सोचना पड़ता था। रात के समय में इन सड़कों पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं था।
जैसे की जानकारी मिली है की दीघोट से रुंधी जाने वाली सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा नए सिरे से बनाया जाएगा। मौजूदा सड़क को सुधारने के बजाय इसकी चौड़ाई बढ़ाने और मजबूती के साथ दोबारा तैयार करने की योजना बनाई गई है।
इसके अलावा असौटा से सेलोटी सड़क का करीब तीन किलोमीटर हिस्सा भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। निर्माण में सड़क की आधार परत और पत्थर की परत तैयार करने का काम भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, नागल ब्राह्मण से लाडिया का सड़क का सवा दो किलोमीटर हिस्सा भी नए सिरे से बनेगा। तीनों सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान और बेहतर होगा। खासकर गांवों से मुख्य मार्गों तक पहुंचने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।
वहीं, बल्लभगढ़ के आर्य नगर में मिल्क प्लांट रोड से गंगोत्री स्कूल, रावल स्कूल और आर्य विद्या मंदिर स्कूल होते हुए सेक्टर-2 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य गुरुवार को शुरू हो गया।
