हरियाणा में इन टीचरों को मिला प्रमोशन का मौका, विभाग ने जारी किये निर्देश

 | 
हरियाणा में इन टीचरों को मिला प्रमोशन का मौका, विभाग ने जारी किये निर्देश 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने JBT/C&V से TGT म्यूजिक पद पर पदोन्नति से जुड़े मामलों को लेकर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन पात्र टीचरों के प्रमोशन केस अब तक नहीं भेजे गए हैं, उन्हें 13 अगस्त 2026 तक हर हाल में निदेशालय भेजा जाए।

विभाग ने इसे "मोस्ट अर्जेंट" मामला बताते हुए अधिकारियों को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

शिक्षा विभाग के अनुसार हाल ही में विभिन्न विषयों में JBT/C&V से TGT पदों पर पदोन्नति की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में पात्र टीचरों के केस निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त हुए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विभाग ने ऐसे टीचरों को एक अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है ताकि वे अपनी वरिष्ठता और पात्रता के अनुसार प्रमोशन का दावा प्रस्तुत कर सकें।

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र टीचरों के प्रमोशन केस 13 अगस्त 2026 तक हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों माध्यमों से भेजे जाएं। इसके साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अपडेटेड ACR, स्पेशल ACR, NOC और समरी शीट भी अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।


मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी जिले में कोई पात्र टीचर प्रमोशन से वंचित रह जाता है या बाद में कोई कानूनी विवाद उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित DEEO की होगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News