दिल्ली-NCR के इन गांवों में करोड़ो की लागत से बदलेगी तस्वीर, इन परियोजनाओं की मिली मंजूरी
Delhi NCR Development Project: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांवों और देहात में रहने वाले हजारों निवासियों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण, मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
इन रास्तों का होगा कायाकल्प
वर्तमान समय में ग्रामीण सड़कें मात्र 12 फीट चौड़ी हैं, जिसके कारण वाहनों चालकों को काफी मुश्किल होता है। टूटे-फूटे रास्तों से यात्रा में दो-तीन गुना ज्यादा समय लगता हैं। ग्रामीणों की इन सड़कों की मरम्मत और सुधार को लेकर काफी लंबे समय से विभाग से मांग थी। अब PWD ने इन सड़कों के निर्माण का प्लान बनाया है। बताया जा रहा है की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।
PWD के अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और लोगों को परेशानी से मुक्ति दिलाना है।
दो चरणों में पूरा होगा काम
इस परियोजना का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में इसी वित्तीय वर्ष के दौरान सड़कों का विस्तार और मरम्मत होगी। दूसरे चरण में अगले साल करीब सौ किलोमीटर सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। फिलहाल 12 फीट चौड़ी सड़कों को 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा।
