इन महिलाओं को मिलेगा 500 रुपए में LPG गैस सिलेंडर, जाने कैसे करें आवेदन ?

 | 
इन महिलाओं को मिलेगा 500 रुपए में LPG गैस सिलेंडर, जाने कैसे करें आवेदन ?

Udaipur Times, New Delhi : BPL परिवार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित राज्य में हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत BPL एवं गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को मात्र 500 रुपए प्रति LPG गैस सिलेंडर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। एक वर्ष में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती है। लाभार्थी पहले गैस एजेंसी से बाजार कीमत पर सिलेंडर खरीदती हैं व बाद में 500 रुपए की राशि छोड़कर बाकी अतिरिक्त सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

यह जरूरी है पात्रता

आवेदक महिला हरियाणा की मूल निवासी हो। परिवार के पास अंत्योदय अन्न योजना कार्ड या BPL राशन कार्ड व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का कनेक्शन हो। इसके लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, LPG उपभोक्ता संख्या व बैंक पासबुक आदि होना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें

प्रदेश की महिलाएं इस योजना के लिए हर घर-हर गृहिणी पोर्टल अथवा नजदीकी सरल हरियाणा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं सीएससी सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

यदि सिलेंडर आदि को लेकर शिकायत करना चाहती हैं तो वह ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से हो सकती हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर जाएं, जहां Grievance दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा Haryana Grievance eDisha Portal पर जाकर शिकायत दर्ज हो सकती है। 

कार्यालय में जाकर (ऑफलाइन) शिकायत भी हो सकती है। टोल फ्री नंबर-1800-180-2087, 1967, 14445, 1800-180-2405 पर कार्यदिवस में शिकायत हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News