पनिहारिन-2012 का तीसरा दिन

गुरुनानक गर्ल्स पी.जी कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम पनिहारिन का तीसरा दिन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पूर्ण हुआ। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में आज पाश्चात्य एकल गायन व एकल नृत्य, समूह लोक गायन व समूह नृत्य प्रस्तुतिया आयोजित हुई।

 | 

पनिहारिन-2012 का तीसरा दिन

गुरुनानक गर्ल्स पी.जी कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम पनिहारिन का तीसरा दिन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पूर्ण हुआ। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में आज पाश्चात्य एकल गायन व एकल नृत्य, समूह लोक गायन व समूह नृत्य प्रस्तुतिया आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुनानक शिक्षा समाज सचिव अमरपाल सिंह पाहवा और निदेशक जी.एम मेहता और प्राचार्या डॉ. अनुराधा मेहता द्वारा उत्सव की शुरुवात हुई।

तीसरे दिन की प्रतियोगिता में राजस्थानी गीतों से लेकर बॉलीवुड के गानों पर छात्राओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और श्रेष्ठ परफॉरमेंस पर ‘वन्स मोर’ की आवाज ग्राउंड में गूंजती रही। सांकृतिक कार्यक्रम में लगबग 50 छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को और भी मनोरंजित कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शकों ने और छात्राओं ने जम कर मस्ती और डांस किया।

पनिहारिन-2012 का तीसरा दिन

17 और 18 को हुई प्रतियोगिता में रही सभी विजेताओं को मुख्य अतिथिअमरपाल सिंह पाहवा द्वारा पुरस्कार दिया गया।

पनिहारिन-2012 का तीसरा दिन

सांस्क्रतिक प्रभारी अनुराधा मालवीय ने आज हुई प्रतियोगिता के परिणाम बताए जिसमें एकल गीत में क्रमश: महक सनातिया प्रथम, भारती चोबीसा द्वितीय और मिताली भामनी तृतीय स्थान पर रही, एकल वेस्टर्न नृत्य में प्रथम स्थान पर दो छात्राएं रही चंद्रकला सुथार और प्रीती पामेचा, द्वितीय ट्विंकल प्रजापत एवमं पूल सोनी तृतीय रही, समूह लोक नृत्य में तुलिका, राधे और केसरिया का ग्रुप प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News