प्रदेश में तीसरी पार्टी देगी टक्कर : किरोड़ी

दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आज मिडिया को आपनी तीसरी पार्टी बनाने की जानकारी देते हुए बताया कि वह 28 फरवरी को सार्वजनिक मंच से अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे और बताया कि यह पार्टी जनता को 65 वर्षो से शोषण कर रही भा.ज.पा और कांग्रेस से निजात दिलवाएगी।

 | 

प्रदेश में तीसरी पार्टी देगी टक्कर : किरोड़ी

दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आज मिडिया को आपनी तीसरी पार्टी बनाने की जानकारी देते हुए बताया कि वह 28 फरवरी को सार्वजनिक मंच से अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे और बताया कि यह पार्टी जनता को 65 वर्षो से शोषण कर रही भा.ज.पा और कांग्रेस से निजात दिलवाएगी।

किरोड़ी ने बयाता कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने अब तक 60 विधानसभा क्षेत्रो का दौरा कर लिया है तथा 28 फरवरी तक 20 अन्य क्षेत्रों का दौरा पूरा कर लेंगे।

किरोड़ी ने प्रदेश की सभी सीटों से अपने उम्मीदवार खड़े कर सरकार बनाने का दावा किया है, किरोड़ी ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी किसी भी सरकार को अपना समर्थन नही देगी।

वसुंधरा को बताया मध्यप्रदेश की हितेषी

किरोड़ी ने वसुंधराराजे पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वह पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की हितेषी हैं, क्योकि चम्बल नदी स्टेट जल परियोजना हेतु राजे ने राजस्थान का पक्ष मजबूती से नही रखा जिसके चलते राजे सरकार में मध्यप्रदेश ने चम्बल क्षेत्र में सैकड़ो एनिकट ओए दर्जनों डैम बना डाले।

किरोड़ी ने राजे पर यह भी आरोप लगाया कि जबतक राजे को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित नही किया तब तक वह लन्दन में ही छुट्टिया मना रहीं थी।

वर्तमान सरकार ने बढाई भुखमरी

मीणा ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार से प्रदेश सभी क्षेत्रों में पिछड़ चुका है। आज प्रदेश शिक्षा, विकास, चिकित्सा और उघोग किसी भी क्षेत्र में अपना विकास नही कर पाया है। सरकार बिजली क्षेत्र में थर्मल प्रोजेक्ट लगवाने में भी नाकामयाब रही हैं तथा विदेशी विनिमय नाम मात्र का हुआ हैं और उपनिवेशवाद बढ़ा है।

किरोड़ी ने बताया कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा भू-भाग होने के बावजूद भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया है।

किरोड़ी, गोलमा नही लड़ेंगे मेवाड़ से चुनाव

किरोड़ी ने यह भी बताया कि उनके उम्मीदवार मेवाड़ सहित सभी जगह से चुनाव लड़ेंगे, और किरोड़ी और गोलमा देवी अपने क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। किरोड़ी ने बताया हैं कि सरकार ने उपनिवेशवाद फैलाया है, जिसे जनता बर्दाश्त नही करेंगी और आने वाले चुनावों में करार जवाब देगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News