नेशनल पावर लिफ्टिंग में राजस्थान को चार स्वर्ण के साथ तेरह पदक
कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में संपन्न हुई राष्ट्रिय जूनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर
कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में संपन्न हुई राष्ट्रिय जूनियर एवं मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते। अंजलि शर्मा को “जूनियर स्ट्रांग वीमेन औफ इंडिया” का रनर अप का ख़िताब मिला।
राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया की 57 किलो भार में अंजलि शर्मा ने बेंच फ्रेज में 75 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीँ 57 किलो भार में ही मुस्कान वत्स ने पावर लिफ्टिंग में कुल 367.5 किलो वज़न उठाकर कांस्य पदक जीता। व् बेंच फ्रेज में 70 किलो वज़न उठाकर रजत पदक जीता। 52 किलो भार में निरमा माली ने बेंच फ्रेज में कांस्य पदक जीता।
93 किलो मास्टर वन में उम्मीद रंगा ने शानदार 150 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीँ 74 किलो मास्टर थ्री में बिशन सिंह ने पावर लिफ्टिंग में 380 किलो उठाकर स्वर्ण पदक जीता। बिशन सिंह ने बेंच फ्रेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 120 किलो भार मास्टर वन में राजाराम शर्मा ने बेंच फ्रेज में 140 किलो वज़न उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 105 किलो भार मास्टर वन में विक्रम सिंह ने बेंच फ्रेज में 162. 5 किलो वज़न उठाकर रजत पदक जीता। 105 किलो मास्टर टू के मुकाबले में महेश चंद्र महात्मा ने रजत पदक जीता। 59 किलो जूनियर वर्ग पवन जोशी ने रजत और प्रह्लाद सिंह कांस्य पदक दिलाया। 74 किलो मास्टर टू में त्रिलोक चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इस तरह राजस्थान टेम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। राजस्थान टीम के मेनेजर विनोद साहू थे एवं प्रशिक्षक नागेश सिंह चौहान थे।
