राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश की तेरहवीं कांफ्रेंस ५-६ नवम्बर
राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश की तेरहवीं कांफ्रेंस ५-६ नवम्बर ,२०१६ को डॉ. के.एन.मोदी विश्वविद्यालय, निवाई, टोंक में आयोजित की जाएगी

राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश की तेरहवीं कांफ्रेंस ५-६ नवम्बर ,२०१६ को डॉ. के.एन.मोदी विश्वविद्यालय, निवाई, टोंक में आयोजित की जाएगी | एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रोफेसर हेमेन्द्र चंडालिया ने बताया की ४ सितम्बर को निवाई में डॉ. के.एन.मोदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर देवेन्द्र पाठक के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया |
प्रो. चंडालिया ने बताया की वर्ष १६१६ में अंग्रेजी के विख्यात कवि एवं नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ था| उनके निधन के ४०० वर्ष इस वर्ष हो रहे हैं इसलिए इस वर्ष की कांफ्रेंस का विषय “विलियम शेक्सपियर थ्रू द एजेज” रखा गया है|
एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष एवं जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मुक्ता शर्मा ने बताया की राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का गठन २००३ में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अंग्रेजी विभाग में किया गया था| तभी से प्रति वर्ष राज्य के भिन्न भिन्न भागों में कोंफ्रेंस का आयोजन किया जाता है|
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो एस. एन. जोशी ने बताया कि कोंफ्रेंस में देश भर से अंग्रेजी के विद्वान भाग लेंगे तथा इस अवसर पर एसोसिएशन के जर्नल का भी विमोचन किया जायेगा | एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. गोपाल कृष्ण सुखवाल ने बताया की इस वर्ष की कांफ्रेंस की विशेषता यह है कि इसमें संगठन के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनंत दाधीच के निर्देशन में उनके विद्यार्थी शेक्सपियर के नाटक मेकबेथ का मंचन करेंगे.
