हरियाणा के इस बस स्टैंड का होगा विस्तार, खाली पड़ी 5 एकड़ जमीन पर मिलेगी नई सुविधाएं
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के सिरसा शहर के बस स्टैंड विस्तार की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। हरियाणा रोडवेज प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से बस स्टैंड परिसर का डिजिटल सर्वे कराने का अनुरोध किया है ताकि उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए विस्तार योजना तैयार की जा सके।
जानकारी के मुताबिक, सिरसा बस स्टैंड की स्थापना वर्ष 1987 में करीब 14 एकड़ 6 कनाल 13 मरला भूमि पर की गई थी। वर्तमान में यहां बस स्टैंड और वर्कशॉप संचालित हो रहे हैं। लगभग 5 एकड़ भूमि भविष्य के विकास कार्यों के लिए खाली उपलब्ध है। Haryana News
मौजूदा सुविधाएं
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर प्रतिदिन 20 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न डिपो की करीब 450 बसों का संचालन यहां से होता है। बढ़ती यात्री संख्या और बसों के दबाव को देखते हुए मौजूदा सुविधाएं अपर्याप्त साबित हो रही हैं। Haryana News
विभाग को भेजा पत्र
रोडवेज विभाग के अनुसार यात्रियों के लिए अतिरिक्त शौचालय, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं और नए काउंटर एरिया विकसित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, डीपो महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने PWD से डिजिटल सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में पत्र की प्रति राज्य परिवहन निदेशक, हरियाणा को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
