एक बार चार्ज करने पर 1200 KM दौड़ेगी ये कार ! सबसे सस्ती 3.47 लाख की EV पर टिकी सबकी नजर
Udaipur Times, Automobile News, Bestune Xiaomi : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच चीन की ऑटो कंपनी Bestune की माइक्रो इलेक्ट्रिक कार Xiaoma एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह है इसकी कम कीमत और लंबी ड्राइविंग रेंज। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार रेंज एक्सटेंडर सिस्टम के साथ एक बार फुल चार्ज होने पर 1200 किलोमीटर तक चल सकती है।
3.47 लाख रुपये से है शुरुआती कीमत
चीन में Bestune Xiaoma की शुरुआती कीमत करीब 30,000 युआन (लगभग 3.47 लाख रुपये) है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट करीब 50,000 युआन (करीब 5.78 लाख रुपये) में उपलब्ध है। इसी वजह से इसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार माना जा रहा है।
शानदार फीचर्स से लैस
फीचर्स की बात करें तो कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-टोन इंटीरियर, पावर विंडो और एयरोडायनामिक व्हील्स दिए गए हैं। इसे कंपनी के FME प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे इलेक्ट्रिक और रेंज एक्सटेंडर वाहनों के लिए विकसित किया गया है।
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 20kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो रियर व्हील्स को पावर देती है। इसमें LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सुरक्षित और टिकाऊ माना जाता है। सुरक्षा के लिए कार में ड्राइवर साइड एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
डिजाइन के मामले में किसी से नहीं है कम
डिजाइन के लिहाज से यह एक 3-डोर माइक्रो EV है। इसकी लंबाई 3000 मिमी और चौड़ाई 1510 मिमी है, जिससे यह शहर की संकरी सड़कों और भारी ट्रैफिक में आसानी से चल सकती है।
फिलहाल Bestune ने भारत में Xiaoma को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, अगर यह भारतीय बाजार में आती है तो इसका मुकाबला Tata Tiago EV और MG Comet EV जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारों से हो सकता है।
