हरियाणा का ये शहर है सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा इस लेवल पर

 | 
हरियाणा का ये शहर है सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा इस लेवल पर 

Udaipur Times, Haryana AQI : हरियाणा में जैसे- जैसे मौसम करवट ले रहा है। इसके साथ ही प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। पंचकूला में सबसे कम 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरसा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पंचकूला में यह 27.3 डिग्री रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, देश के 286 शहरों की सूची में हरियाणा का पंचगांव 388 AQI के साथ सबसे ऊपर रहा। दिल्ली का AQI 350 दर्ज हुआ।

हरियाणा के 25 मॉनिटरिंग शहरों में से 9 की हवा बेहद खराब और 14 शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। यानी 23 शहरों में प्रदूषण का स्तर 200 से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से प्रदेश में मौसम खुश्क बना हुआ है। हालांकि 13 से 15 नवंबर के बीच हवाओं की दिशा बदलने और आंशिक बादलवाही से स्मॉग में कुछ सुधार होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान का औसत पिछले दिन के मुकाबले 1.1 डिग्री बढ़ा है। इसके बावजूद रात का औसत तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पुरवाई हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News